Nubia ला रहा नई टेक्नोलॉजी वाला कैमरा स्मार्टफोन, Xiaomi और Vivo को देगा टक्कर

Nubia कंपनी 35mm कैमरे और 1-इंच सेंसर वाले फोन में काफी बदलाव करने जा रही है।

Nubia ला रहा नई टेक्नोलॉजी वाला कैमरा स्मार्टफोन, Xiaomi और Vivo को देगा टक्कर

Photo Credit: Weibo/Digital Chat Station

Nubia के आगामी फोन में 35mm Sony IMX989 सेंसर होगा।

ख़ास बातें
  • Nubia Z50S Pro और Nubia Axon 40 Ultra में 35 मिमी लेंस इस्तेमाल किया है।
  • Nubia के आगामी फोन में 35mm Sony IMX989 सेंसर दिया जाएगा।
  • Nubia अपने आगामी स्मार्टफोन में 1-इंच बड़ा कैमरा दिया जाएगा।
विज्ञापन
स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां लगातार अपने स्मार्टफोन के कैमरा परफॉर्मेंस में सुधार करती रहती हैं। चाहे इसके लिए उन्हें 1-इंच का बड़ा सेंसर ही शामिल करना पड़े। Xiaomi और Vivo जैसे कुछ ब्रांड्स ने पहले से ही अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन में बड़े 1-इंच सेंसर का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। अब इसी में Nubia भी शामिल हो रही है। स्मार्टफोन निर्माता ब्रांड Nubia ने पहले से ही अपने कुछ फ्लैगशिप स्मार्टफोन जैसे कि Nubia Z50S Pro और Nubia Axon 40 Ultra में 35 मिमी लेंस का इस्तेमाल किया था। अब ऐसा लग रहा है कि कंपनी 35mm कैमरे और 1-इंच सेंसर वाले फोन में काफी बदलाव करने जा रही है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

लोकप्रिय टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Nubia Z50S Pro के साथ में आगामी Nubia फ्लैगशिप स्मार्टफोन की एक फोटो शेयर की है। आगामी स्मार्टफोन में बड़े रियर कैमरा मॉड्यूल के अलावा दोनों फोन लगभग समान नजर आ रहे हैं। इससे पता चला है कि 1-इंच सेंसर को लाने के लिए कैमरा बम्प कितना बड़ा होना चाहिए।

आगामी स्मार्टफोन को लेकर अफवाह है कि इसमें 35mm Sony IMX989 सेंसर दिया जाएगा। हालांकि, टिपस्टर का कहना है कि कंपनी को स्मार्टफोन लॉन्च करने से पहले वॉल्यूम को एडजेस्ट करने की जरूरत होगी, जिसके चलते इसके लॉन्च में देरी हो सकती है।

ऐसा लगता है कि स्मार्टफोन का कैमरा मॉड्यूल एक्सटरनल लेंस के साथ कंपेटिबल होने के लिए डिजाइन किया गया है। यह बीते साल के Xiaomi 12S Ultra कॉन्सेप्ट फोन के जैसा है, जिसे Leica M सीरीज के प्रोफेशनल लेंस के साथ रखा गया था। हालांकि, Xiaomi 12S Ultra कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन मार्केट में नहीं आ पाया, क्योंकि ऐसे स्मार्टफोन का प्रोडक्टशन कॉस्ट ज्यादा होगा।  

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.73 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4860 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1440x3200 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »