• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • ZTE Nubia Z50S Pro स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन प्रोसेसर, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

ZTE Nubia Z50S Pro स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन प्रोसेसर, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

ZTE Nubia Z50S Pro में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1260 x 2800 पिक्सल है।

ZTE Nubia Z50S Pro स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन प्रोसेसर, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Ztemall

ZTE Nubia Z50S Pro में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • ZTE Nubia Z50S Pro में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • ZTE Nubia Z50S Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।
  • ZTE Nubia Z50S Pro में 80W चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5100mAh की बैटरी है।
विज्ञापन
ZTE-Nubia ने चीनी बाजार में ZTE Nubia Z50S Pro स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। नए स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया गया है जो कि 16GB RAM से लैस है। ZTE Nubia Z50S Pro में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। फोन में 5,100mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको ZTE Nubia के नए स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


ZTE Nubia Z50S Pro की कीमत और उपलब्धता


ZTE Nubia Z50S Pro के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,699 (लगभग 42,300 रुपये) है। वहीं 12GB RAM + 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,999 (लगभग 45,700 रुपये) और 16GB RAM + 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,399 (लगभग 50,300 रुपये) है।

कलर ऑप्शन के लिए यह Black Coffee, Khaki और Mirror of Light में उपलब्ध है। Nubia Z50S Pro के स्पेशल एडिशन 12GB RAM + 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत  CNY 4,099 (लगभग 46,800 रुपये) और 16GB RAM + 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,499 (लगभग 51,400 रुपये) है।

उपलब्धता की बात करें तो नया ZTE Nubia Z50S Pro प्री-ऑर्डर के लिए ZTE Mall पर उपलब्ध है, वहीं बिक्री 27 जुलाई से शुरू होगी।


ZTE Nubia Z50S Pro के स्पेसिफिकेशंस


ZTE Nubia Z50S Pro में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1260 x 2800 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000Hz टच सैंपलिंग रेट दिया गया है। प्रोसेसर की बात की जाए तो Nubia Z50S Pro में Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MyOS 13 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो ZTE Nubia Z50S Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के रियर में LED फ्लैश दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो ZTE Nubia के फोन में 5,100mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »