• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Nubia Red Magic 2 गेमिंग स्मार्टफोन हो सकता है 10 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस

Nubia Red Magic 2 गेमिंग स्मार्टफोन हो सकता है 10 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस

ZTE का सब ब्रांड Nubia जल्द अपना नया गेमिंग स्मार्टफोन Red Magic 2 को लॉन्च करने वाला है। लॉन्च से पहले कंपनी द्वारा जारी टीजर में हैंडसेट के कुछ फीचर्स पता चले हैं।

Nubia Red Magic 2 गेमिंग स्मार्टफोन हो सकता है 10 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस

Photo Credit: Weibo

ख़ास बातें
  • Nubia ने जारी किया Red Magic 2 का टीजर
  • स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस हो सकता रेड मैजिक 2
  • 31 अक्टूबर को लॉन्च होगा Red Magic 2
विज्ञापन
ZTE का सब ब्रांड Nubia जल्द अपना नया गेमिंग स्मार्टफोन Red Magic 2 को लॉन्च करने वाला है। लॉन्च से पहले कंपनी द्वारा जारी टीजर में हैंडसेट के कुछ फीचर्स पता चले हैं। चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi भी Black Shark Helo और रेज़र कंपनी Razer Phone 2 को लॉन्च करने वाली है। ऐसे में दोनों कंपिनयों को टक्कर देने के मकसद से Red Magic 2 को उतारा जा रहा है। इस साल के शुरुआत में नूबिया कंपनी ने अपना पहला गेमिंग स्मार्टफोन रेड मैजिक को लॉन्च किया था।

अब कंपनी ने चीनी माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट Weibo पर टीजर पोस्ट किया है। टीजर से पता चला है कि Red Magic 2 स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट और 10 जीबी रैम के साथ आएगा। याद करा दें कि कंपनी के पिछले मॉडल में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम का इस्तेमाल हुआ था। Weibo पर पोस्ट की गई तस्वीर इस बात का संकेत दे रही है कि रेड मैजिक 2 फोन स्टीरियो स्पीकर्स के साथ लॉन्च हो सकता है। Red Magic 2 स्मार्टफोन 31 अक्टूबर को लॉन्च होगा।

कुछ समय पहले चीनी साइट Weibo पर कंपनी के महाप्रबंधक Ni Fei द्वारा ने एक पोस्ट किया था, लेकिन इस पोस्ट में लॉन्च तारीख का जिक्र नहीं था। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह नूबिया एक्स होगा या फिर नूबिया रेड मैजिक 2। Nubia Red Magic 2 के सभी स्पेसिफिकेशन और उपलब्धता से संबंधित जानकारी से फिलहाल पर्दा नहीं उठा है। याद करा दें कि पिछले मॉडल नूबिया रेड मैजिक में एयर-कूलिंग टेक्नोलॉजी, गेमिंग मोड, बैक पर 16.8 मिलियन कलर वाला आरजीबी एलईडी पैनल और डायमंड कट डिजाइन था। अगर बात स्पेसिफिकेशन की जाए तो यह हैंडसेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो, 6 इंच फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) एलटीपीएस टीएफटी डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरे से लैस है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »