Nothing Phone 3 कल होगा लॉन्च, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट

Nothing ने बताया है कि Phone 3 के लिए पांच वर्ष के Android OS अपडेट और सात वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराए जाएंगे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 जून 2025 22:59 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच LTPO OLED डिस्प्ले हो सकता है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 दिया जाएगा
  • यह Android 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.5 पर चल सकता है

इस स्मार्टफोन को व्हाइट और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है

स्मार्टफोन मार्केट की नई फर्मों में शामिल Nothing का Phone 3 को एक जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 'Glyph Matrix' डिस्प्ले दिया जा सकता है जो डिस्प्ले के ऊपर कोने पर फ्लोट करता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 होगा। 

Android Headlines की एक रिपोर्ट के अनुसार, Nothing Phone 3 में होल पंच डिजाइन और रियर पैनल पर Glyph Matrix इंटरफेस है। इसका डिजाइन फर्म के 3a और 3a Pro के समान दिख रहा है। हालांकि, Phone 3 के कैमरा अरेजमेंट में बदलाव किया गया है। इसमें दायीं ओर टॉप कैमरा है और यह अन्य दो कैमरा के साथ अलाइनमेंट में नही्ं है। ये दो कैमरा इस स्मार्टफोन के कोने पर हैं। Nothing ने बताया है कि इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 दिया जाएगा। इसमें रियर पर 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन के अन्य कैमरा के बारे में फर्म ने जानकारी नहीं दी है। 

Nothing ने बताया है कि Phone 3 के लिए पांच वर्ष के Android OS अपडेट और सात वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराए जाएंगे। इस स्मार्टफोन को व्हाइट और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। हाल ही में एक लीक में बताया गया था कि Phone 3 के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। 

इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच LTPO OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। Phone 3 की 5,150 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड चार्जिंग और 15 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। Nothing Phone 2 में 4,700 mAh की बैटरी दी गई थी। यह Android 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.5 पर चल सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G सपोर्ट, Wi-Fi, Bluetooth और NFC के विकल्प मिल सकते हैं। हाल ही में इस स्मार्टफोन को FCC सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था। Nothing के पिछले स्मार्टफोन्स मिड-रेंज में थे। हालांकि, यह फर्म Phone 3 के साथ मिड सेगमेंट की प्रीमियम रेंज में उतर सकती है। हालांकि, इस सेगमेंट में चीन की Vivo, OnePlus और दक्षिण कोरिया की Samsung की बड़ी हिस्सेदारी है। Nothing को इन कंपनियों से  कड़ी टक्कर मिलेगी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Honor Win टैबलेट होगा लॉन्च, 200Hz OLED डिस्प्ले के साथ! टीजर वीडियो
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  6. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  7. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  8. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  10. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.