50MP कैमरा, 12GB रैम के साथ Nothing Phone 1 आज होगा लॉन्च! ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव

Nothing के पहले स्मार्टफोन Nothing Phone 1 की कीमत भारत में 30 हजार से 40 हजार रुपये के बीच होने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन कथित तौर पर अमेजन जर्मन वेबसाइट पर लिस्टेड देखा गया था।

50MP कैमरा, 12GB रैम के साथ Nothing Phone 1 आज होगा लॉन्च! ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव

Photo Credit: Nothing

Nothing Phone 1  में 6.55 इंच की OLED डिस्प्ले मिलेगी।

ख़ास बातें
  • Nothing Phone 1 में 6.55 इंच की OLED डिस्प्ले मिलेगी।
  • Nothing Phone 1 की कीमत भारत में 30 हजार से 40 हजार रुपये है।
  • Nothing Phone 1 में Android 12 पर काम करेगा।
विज्ञापन
Nothing Phone 1 आज ग्लोबल लेवल पर लॉन्च होने के लिए तैयार है। यह प्रोग्राम आज भारत में शाम 8.30 बजे कंपनी के ऑफिशियल YouTube चैनल के जरिए डायरेक्ट प्रसारण किया जाएगा। स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 778G+ SoC पर काम कर सकता है। हाल ही में आई लीक्स के अनुसार, इसमें 50 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.55-इंच OLED डिस्प्ले मिल सकती है। स्मार्टफोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास दिए जाने की उम्मीद है।

Nothing Phone 1 ग्लोबल लॉन्च इवेंट Return to Instinct आज थोड़ी देर में ग्लोबल लेवल पर होगा। जो लोग रुचि रखते हैं वे भारत में इवेंट की लाइव स्ट्रीम रात 8.30 बजे IST Nothing के ऑफिशियल YouTube चैनल के जरिए देख सकते हैं। यूजर्स कंपनी की वेबसाइट पर लॉन्च के बारे में नोटिफिकेशन पाने के लिए साइन अप करने का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। आप नीचे दिए गए वीडियो में Nothing Phone 1 के लॉन्च को लाइव देख सकते हैं।


 

Nothing Phone 1 की अनुमानित कीमत


कार्ल पेई के नेतृत्व वाली यूके बेस्ड कंपनी Nothing के पहले स्मार्टफोन Nothing Phone 1 की कीमत भारत में 30 हजार से 40 हजार रुपये के बीच होने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन कथित तौर पर अमेजन जर्मन वेबसाइट पर लिस्टेड देखा गया था। लिस्टिंग के मुताबिक, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 469.99 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 37,900 रुपये होने की उम्मीद है। वहीं 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 549.99 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 44,300 रुपये हो सकती है। जबकि 8GBRAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 499.99 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से  लगभग 40,300 रुपये हो सकती है।
 

Nothing Phone 1 के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Nothing Phone 1  में 6.55 इंच की OLED डिस्प्ले मिलेगी जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। इस स्मार्टफोन के फ्रंट और बेक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन होगा। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 12 पर काम करेगा। प्रोसेसर की बात की जाए तो इसमें Qualcomm Snapdragon 778G+ SoC प्रोसेसर दिया जा सकता है। कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप आने की उम्मीद है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium build quality, unique design
  • Vivid 120Hz OLED display
  • Wireless charging and IP53 rating
  • Decent battery life
  • Clean software, snappy performance
  • Very good primary camera
  • कमियां
  • Secondary cameras struggle in low light
  • No bundled charger
डिस्प्ले6.55 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
  2. Aadhaar PVC क्या है? जानें कैसे मिलेगा आपको, क्या हैं खासियतें
  3. Airbnb में इंसानों की जगह AI एजेंट करेंगे कस्टमर सर्विस, पीक सीजन में भी नहीं होगी दिक्कत
  4. इंसानों की जरूरत खत्म? 15 AI एजेंट्स से पूरी कंपनी चला रहा है यह फाउंडर
  5. India AI Impact Summit 2026: आज से शुरू, जानें कैसे लें हिस्सा, क्या होंगी बड़ी घोषणाएं
  6. iPhone 18 Pro के बारे में लॉन्च से पहले खुलासा, जानें कैसा होगा कैमरा, बैटरी और डिजाइन
  7. इस देश में प्रति दिन हो रही 64 करोड़ डॉलर से ज्यादा की क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस.... 
  8. ईरान में इंटरनेट पहुंचाने के लिए अमेरिका से फंड का इंतजार
  9. Oppo Find N6 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप, 80W चार्जिंग! लॉन्च से पहले खुलासा
  10. Gmail के ये 4 एडवांस फीचर आपको बना देंगे सुपर स्मार्ट!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »