Lava ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Lava Bold N2 Pro 4G लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Lava
Lava Bold N2 Pro में 6.67 इंच की LCD नॉच डिस्प्ले है।
Lava ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Lava Bold N2 Pro 4G लॉन्च कर दिया है। Bold N2 Pro 4G में 6.67 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है। Bold N2 Pro 4G के रियर में 50 मेगापिक्सल का AI प्राइमरी कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन 5,000mAh की बैटरी से लैस है। आइए Lava Bold N2 Pro 4G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
कीमत की बात करें तो Lava Bold N2 Pro की कीमत 7,999 रुपये है। Bold N2 Pro की बिक्री ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 6 अप्रैल, 2026 से दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यह फोन Aurora Gold और Eclipse Gray कलर में उपलब्ध होगा।
Lava Bold N2 Pro में 6.67 इंच की LCD नॉच डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। Bold N2 Pro 4G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन धूल और पानी की बूंदों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग से लैस होगा। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर काम करता है। कंपनी 1 ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड और 2 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Bold N2 Pro 4G के रियर में 50 मेगापिक्सल का AI प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन Unisoc T7250 प्रोसेसर से लैस किया गया है। इस फोन में 4GB+4GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। इस फोन में ड्यूल सिम सपोर्ट, ब्लूटूथ, वाई-फाई और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। कॉलिंग फीचर्स के तहत इस फोन में कॉन्फ्रेंस कॉल, एनोनमस और ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग दिया गया है। आफ्टर सेल्स सर्विस के तौर पर घर पर फ्री सर्विस मिलेगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर
Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ