WhatsApp पर पेरेंट मैनेज अकाउंट क्या है? जानें कैसे करें सेटअप

WhatsApp भारत समेत दुनिया भर में सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है।

WhatsApp पर पेरेंट मैनेज अकाउंट क्या है? जानें कैसे करें सेटअप

Photo Credit: Pexels/Anton

वॉट्सऐप पर ऑडियो-वीडियो कॉलिंग की सुविधा मिलती है।

ख़ास बातें
  • पेरेंट मैनेज अकाउंट से पेरेंट अपने बच्चे के अकाउंट से लिंक कर सकते हैं।
  • पेरेंट मैनेज अकाउंट पेरेंट गाइडेंस में WhatsApp उपयोग के लिए डिजाइन हैं।
  • पेरेंट मैनेज अकाउंट में सेटिंग्स और सिक्योरिटी ऑप्शन मिलते हैं।
विज्ञापन

WhatsApp भारत समेत दुनिया भर में सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। मेटा के स्वामित्व वाला प्लेटफॉर्म हमेशा अपने यूजर्स को अपडेट रखने के लिए नए-नए फीचर्स लेकर आता रहता है। हालांकि, बच्चों द्वारा वॉट्सऐप इस्तेमाल को लेकर हमेशा सुरक्षा का सवाल रहता है। मगर वॉट्सऐप अपने यूजर्स को पेरेंट मैनेज अकाउंट उपयोग करने की सुविधा देता है, जिससे अभिभावक अपने बच्चों के वॉट्सऐप अकाउंट को मैनेज कर सकते हैं। आइए वॉट्सऐप की इस सुविधा के बारे में विस्तार से जानते हैं।

पेरेंट-मैनेज अकाउंट कैसे करें सेटअप

  • बच्चे के एंड्रॉयड या आईओएस डिवाइस पर WhatsApp इंस्टॉल करना है या खोलना है और अकाउंट रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू करनी है।
  • बच्चे का फोन नंबर दर्ज करना है और SMS द्वारा प्राप्त हुए वन टाइम पासवर्ड (OTP) को दर्ज करके इसे वेरिफाई करना है।
  • सेटअप के दौरान पूछे जाने पर बच्चे के लिए पेरेंट-मैनेज अकाउंट बनाने के ऑप्शन का चयन करना है।
  • उस अभिभावक या संरक्षक का फोन नंबर दर्ज करना है जो अकाउंट मैनेज करेंगे। अभिभावक को उनके वॉट्सऐप अकाउंट पर एक रिक्वेस्ट या नोटिफिकेशन प्राप्त होगी जिसमें उनसे सुपरविजन (निगरानी) रिक्वेस्ट को स्वीकृत करने के लिए कहा जाएगा।
  • पेरेंट के डिवाइस पर रिक्वेस्ट को रिव्यू करना है और पुष्टि करनी है कि वे बच्चे के अकाउंट को मैनेज करना चाहते हैं। रिक्वेस्ट स्वीकृत होने के बाद बच्चे का वॉट्सऐप अकाउंट बन जाएगा और पेरेंट मैनेज अकाउंट के तौर पर पेरेंट के अकाउंट से जुड़ जाएगा।
  • WhatsApp का दावा है कि पेरेंट-मैनेज अकाउंट पर बातचीत एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन द्वारा सुरक्षित रहती है, जिसका मतलब है कि न तो वॉट्सऐप और न ही पेरेंट चैट का कंटेंट पढ़ सकते हैं।

क्या है वॉट्सऐप पर पेरेंट मैनेज अकाउंट

पेरेंट मैनेज अकाउंट युवा यूजर्स को माता-पिता की गाइडेंस और निगरानी में WhatsApp का उपयोग करने में मदद करने के लिए तैयार किए गए हैं। इस सेटअप के दौरान माता-पिता के वॉट्सऐप अकाउंट को उनके बच्चे के अकाउंट से लिंक करने की सुविधा मिलती है, जिससे माता-पिता को कुछ सेटिंग्स और सिक्योरिटी ऑप्शन को मैनेज करने की सुविधा मिलती है। इस सिस्टम के लागू होने पर पेरेंट प्राइवेसी सेटिंग्स को कॉन्फिगर करने, अकाउंट के उपयोग के तरीके में गाइडेंस करने और प्रोटेक्शन ठीक से लागू होने को सुनिश्चित कर सकते हैं। यह फीचर बातचीत की निगरानी करने के बजाय अकाउंट की निगरानी करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, Tech Guide
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »