Oppo Find X9 Ultra होगा 21 अप्रैल को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च, जानें सबकुछ

Oppo ने पुष्टि की थी कि Oppo Find X9 Ultra में हैसलब्लैड सपोर्टेड नया 50 मेगापिक्सल 10x ऑप्टिकल टेलीफोटो कैमरा होगा।

Oppo Find X9 Ultra होगा 21 अप्रैल को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Oppo

Oppo Find X9 Ultra में 50 मेगापिक्सल 10x ऑप्टिकल टेलीफोटो कैमरा होगा।

ख़ास बातें
  • Oppo Find X9 Ultra फोन 21 अप्रैल को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च किया जाएगा।
  • Oppo Find X9 Ultra में 50 मेगापिक्सल 10x ऑप्टिकल टेलीफोटो कैमरा होगा।
  • Oppo Find X9 Ultra में बड़ी बैटरी शामिल होगी।
विज्ञापन

Oppo ने अपने Find X9 सीरीज में टॉप एंड स्मार्टफोन Oppo Find X9 Ultra के लॉन्च की आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है। यह फोन 21 अप्रैल को चीन के साथ-साथ ग्लोबल स्तर पर दस्तक देगा। अब तक जारी हुए टीजर और लीक से आगामी स्मार्टफोन के बारे में काफी कुछ खुलासा हो चुका है, जिनमें हैसलब्लैड सपोर्टेड एडवांस कैमरा सिस्टम और बड़ी बैटरी शामिल हैं। यहां हम आपको Oppo Find X9 Ultra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Oppo Find X9 Ultra में कैमरा सेटअप

बीते हफ्ते Oppo ने पुष्टि की थी कि इस फोन में हैसलब्लैड सपोर्टेड नया 50 मेगापिक्सल 10x ऑप्टिकल टेलीफोटो कैमरा होगा। जिस कैमरा को एडवांस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में सीमित रहने वाली 4x या 5x ऑप्टिकल जूम रेंज जैसी दिक्कतों को ठीक करने के लिए डिजाइन किया है। टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 136% ज्यादा लाइट इंटेक के साथ 200 मेगापिक्सल 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और एडवांस 1/2″ मिड-सेंसर वाला 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा मिलेगा।

Oppo Find X9 Ultra ग्लोबल स्तर पर होगा पेश

Oppo Find X9 Ultra फ्लैगशिप फोन 21 अप्रैल को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस फोन को कैमरा फोकस्ड फ्लैगशिप फोन के तौर पर पेश किया है और टैगलाइन दी है कि "योर नेक्स्ट कैमरा इज रेडी टू लॉन्च"। Oppo इसी दिन चीन में स्थानीय समयानुसार शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे) Oppo x हैसलब्लैड इमेजिंग नए प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट आयोजित करेगा, जिसका खुलासा कंपनी ने वीबो पोस्ट में किया है। आपको बता दें कि इस इवेंट में Oppo Find X9 Ultra और Oppo Find X9s Pro दोनों को लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल ये स्मार्टफोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गए हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »