Nothing Phone (3a) पर मिल रहा डिस्काउंट, Flipkart पर गिरी कीमत

Nothing ने इस महीने की शुरुआत में Nothing Phone (3a) लॉन्च किया था।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 मार्च 2025 12:14 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone (3a) में 6.77 इंच की FHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है।
  • Nothing Phone (3a) में ऑक्टा कोर Snapdragon 7s Gen 3 4nm प्रोसेसर है।
  • Nothing Phone (3a) में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Nothing Phone (3a) में 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Nothing

Nothing ने इस महीने की शुरुआत में Nothing Phone (3a) लॉन्च किया था। अगर आप यह फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो इस वक्त डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। जी हां ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर Nothing Phone (3a) पर धांसू ऑफर मिल रहा है। इस वक्त बैंक डिस्काउंट के साथ-साथ एक्सचेंज ऑफर का अतरिक्त लाभ पा सकते हैं। आइए Nothing Phone (3a) पर मिलने वाली डील के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Nothing Phone (3a) Price & Offers


फ्लिपकार्ट पर Nothing Phone (3a) का 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC Bank क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान पर 2,000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 22,999 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देकर रुपये की बचत पा सकते हैं। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।


Nothing Phone (3a) Specifications


Nothing Phone (3a) में 6.77 इंच की FHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2392 पिक्सल, 30-120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले पांडा ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है। इस फोन में ऑक्टा कोर Snapdragon 7s Gen 3 4nm प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड नथिंग ओएस 3.1 पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी शामिल है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 50W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Phone (3a) के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.52, चौड़ाई 77.50, मोटाई 8.35 मिमी और वजन 201 ग्राम है। सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sharp 120Hz display
  • Fun and engaging software
  • Variety of cameras
  • Good daylight cameras
  • Good battery life
  • Bad
  • Low light video needs work
  • IP rating could have been better
  • Does not support HDR10+ video streaming
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.77 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2392 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flipkart

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  2. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  3. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  6. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  7. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  8. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
  9. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
  10. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.