Nothing Phone 3a Lite 5G vs iQOO Z10R 5G vs OnePlus Nord CE 5 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट

Nothing ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन Nothing Phone 3a Lite 5G लॉन्च किया था, जिसका मुकाबला iQOO Z10R 5G और OnePlus Nord CE 5 5G से हो रहा है।

Nothing Phone 3a Lite 5G vs iQOO Z10R 5G vs OnePlus Nord CE 5 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट

Photo Credit: Nothing/iQOO/OnePlus

Nothing Phone 3a Lite 5G vs iQOO Z10R 5G vs OnePlus Nord CE 5 5G

ख़ास बातें
  • Nothing Phone 3a Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो प्रोसेसर है।
  • iQOO Z10R 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर आता है।
  • OnePlus Nord CE 5 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 एलेक्स प्रोसेसर आता है।
विज्ञापन

Nothing ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन Nothing Phone 3a Lite 5G लॉन्च किया था, जिसका मुकाबला iQOO Z10R 5G और OnePlus Nord CE 5 5G से हो रहा है। Nothing Phone 3a Lite 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो प्रोसेसर से लैस है। जबकि iQOO Z10R 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं OnePlus Nord CE 5 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 एलेक्स प्रोसेसर आता है। आइए Nothing Phone 3a Lite 5G, iQOO Z10R 5G और OnePlus Nord CE 5 5G के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

Nothing Phone 3a Lite 5G vs iQOO Z10R 5G vs OnePlus Nord CE 5 5G

कीमत और स्टोरेज

Nothing Phone 3a Lite 5G के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। वहीं iQOO Z10R 5G के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। जबकि OnePlus Nord CE 5 5G के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट 24,999 रुपये और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है।

 
डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन

Nothing Phone 3a Lite 5G में 6.77 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2392 पिक्सल, 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 480 टच सैंपलिंग रेट, और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं iQOO Z10R 5G में 6.77 इंच की फुल HD AMOLED क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2392 x 1080 पिक्सल, 19.9:9 आस्पेक्ट रेशियो, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। जबकि OnePlus Nord CE 5 5G में 6.77 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2392×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 300Hz टच सैंपलिंग रेट है।

प्रोसेसर

Nothing Phone 3a Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो प्रोसेसर मिलता है। वहीं iQOO Z10R 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर आता है। जबकि OnePlus Nord CE 5 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 एलेक्स प्रोसेसर आता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

Nothing Phone 3a Lite 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.5 पर चलता है। वहीं iQOO Z10R 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है। जबकि OnePlus Nord CE 5 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप

Nothing Phone 3a Lite 5G के रियर में f/1.88 अपर्चर और EIS सपोर्ट के  साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं iQOO Z10R 5G के रियर में f/1.79 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि OnePlus Nord CE 5 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है।


कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Nothing Phone 3a Lite 5G में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और एनएफसी शामिल है। वहीं iQOO Z10R 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी 2.0 पोर्ट दिया गया है। जबकि OnePlus Nord CE 5 5G में ड्यूल सिम, 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और एनएफसी शामिल है।

बैटरी बैकअप

Nothing Phone 3a Lite 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं iQOO Z10R 5G में 5700mAh की बैटरी मिलती है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि OnePlus Nord CE 5 5G में 7100mAh की बड़ी बैटरी है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Unique design
  • Bright AMOLED display
  • Great Battery Life
  • Decent performance
  • Smooth and customisable software experience
  • कमियां
  • Mono speaker lacks quality
  • No Telephoto lens
  • Minimal ingress protection
डिस्प्ले6.77 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7300 प्रो
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5,000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1,080x2,392 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.77 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7400X
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1080x2392 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good CPU performance
  • Very long battery life
  • Decent primary camera
  • Colourful design
  • In-house AI features
  • कमियां
  • Lacks stereo speakers
  • Underwhelming ultrawide camera
डिस्प्ले6.77 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 8350
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता7100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1080x2392 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज से हुई बड़ी चूक, यूजर्स को गलती से भेजे 40 अरब डॉलर के Bitcoin
  2. अंतरिक्ष से आफत! एकसाथ आ रहे 5 एस्टरॉयड, नासा का अलर्ट
  3. Upcoming Smartphones This Week: Samsung Galaxy F70e, OPPO K14X 5G, Tecno Pova Curve 2 5G जैसे फोन इस हफ्ते होंगे लॉन्च
  4. OPPO K14x 5G भारत में आ रहा 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ, 10 फरवरी को है लॉन्च!
  5. Tecno Pova Curve 2 5G भारत में 13 फरवरी को होगा लॉन्च, 8000mAh की बैटरी!
  6. 200W पावर बैंक एकसाथ 4 डिवाइस करता है चार्ज! Ugreen Nexode Pro 25000mAh बैटरी के साथ लॉन्च
  7. Google Gemini मंगाएगा खाना, कैब भी करेगा बुक, बिना फोन को हाथ लगाए!
  8. Oppo Reno 14 Pro 5G को Rs 10500 से सस्ता खरीदें, 6200mAh बैटरी, 50MP के तीन कैमरा!
  9. Samsung Galaxy A57 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG से मिला सर्टिफिकेशन
  10. Honor X80 में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »