Nothing Phone (3) आया गीकबेंच पर नजर, लॉन्च से पहले हो गया फीचर्स का खुलासा

Nothing अपने आगामी फोन Nothing Phone (3) को सबसे ज्यादा पावरफुल बनाने जा रहा है।

Nothing Phone (3) आया गीकबेंच पर नजर, लॉन्च से पहले हो गया फीचर्स का खुलासा

Photo Credit: Nothing

Nothing Phone (3a) में 6.77 इंच की FHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Nothing Phone (3) में 6.7 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगी।
  • Nothing Phone (3) में 5,150mAh की बैटरी होगी।
  • Nothing Phone (3) में 50 का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है।
विज्ञापन
Nothing अपने आगामी फोन Nothing Phone (3) को सबसे ज्यादा पावरफुल बनाने जा रहा है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि इसे 1 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले एक नई गीकबेंच लिस्टिंग सामने आई है, जिसमें बेहतर परफॉर्मेंस और फ्लैगशिप ग्रेड स्पेसिफिकेशंस का पता चला है। यहां हम आपको Nothing Phone (3) के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

लिस्टिंग के अनुसार, Nothing Phone (3) में स्नैपड्रैगन 8एस जनरेशन 4 ने सिंगल कोर टेस्ट में 2,076 और मल्टी कोर में 6,577 स्कोर किया जो कि एक फ्लैगशिप प्रोसेसर के बराबर है। Phone (2) में उपयोग किए गए स्नैपड्रैगन 8+ जनरेशन 1 के मुकाबले में नथिंग के सीईओ कार्ल पेई का कहना है कि नया प्रोसेसर सीपीयू परफॉर्मेंस में 36 प्रतिशत, GPU में 88 प्रतिशत और NPU में 60 प्रतिशत ग्रोथ प्रदान करता है, जिससे कुल मिलाकर पूरा परफॉर्मेंस बेहतर होता है। प्रोसेसर का स्कोर iQOO Neo 10 के काफी करीब हैं। ऐसे में यूजर्स को Phone (3)  से डेली के टास्क करने में तेजी और ज्यादा रिस्पॉन्सिव होने की उम्मीद है।


Nothing Phone (3) Features, Specifications


Phone (3) में 16GB LPDDR5X RAM और एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम का पता चला है जो कि Nothing OS 3.5 के साथ टॉप पर है। नथिंग कथित तौर पर अपने सॉफ्टवेयर सपोर्ट का विस्तार भी कर रहा है, जिसमें 5 साल के OS अपडेट और 7 साल के सिक्योरिटी पैच का वादा है।

लीक हुए स्पेसिफिकेशंस से पता चला है कि Phone (3) में  6.7 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट, 1920Hz PWM और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है जो कि पिछले मॉडल के 1600 निट्स पीक से बेहतर होगा। इस फोन में 5,150mAh की बैटरी होगी जो कि 100W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप के मामले में फोन के रियर में OIS, अल्ट्रावाइड, 3x पेरिस्कोप जूम के साथ 50 का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। सिग्नेचर ग्लिफ मैट्रिक्स डिजाइन नथिंग के यूनिक विजुअल फ्लेयर को जोड़ेगा। दमदार परफॉरमेंस, बेहतरीन डिस्प्ले और दमदार कैमरा सेटअप के साथ Phone (3) की टक्कर OnePlus 13 से हो सकती है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sturdy design
  • The new Glyph Interface is fun to use
  • Primary camera is fantastic
  • Decent everyday performance
  • IP68 rating
  • Good battery backup
  • कमियां
  • Doesn't come cheap
  • No charger in the box
  • Periscope and ultra-wide camera performance inconsistent
डिस्प्ले6.67 इंच
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1260x2800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nothing
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »