Nothing Phone 3 की कीमत हुई लॉन्च से पहले लीक, जानें सबकुछ

Nothing 1 जुलाई को अपना आगामी फोन Nothing Phone (3) लॉन्च करने वाला है।

Nothing Phone 3 की कीमत हुई लॉन्च से पहले लीक, जानें सबकुछ

Photo Credit: Nothing

Nothing Phone (2) में 6.7 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Nothing Phone 3 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 सीरीज प्रोसेसर मिल सकता है।
  • Nothing Phone 3 में 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है।
  • Nothing Phone 3 में 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है।
विज्ञापन
Nothing 1 जुलाई को अपना आगामी फोन Nothing Phone (3) लॉन्च करने वाला है। हाई-एंड एंड्रॉइड फ्लैगशिप फोन नथिंग के 2023 में आए फ्लैगशिप Phone (2) का अपग्रेड होगा। Phone (3a) सीरीज और CMF Phone 2 Pro जैसे किफायती एंड्रॉइड फोन के साथ ब्रांड Phone (3) को फ्लैगशिप यूजर्स के लिए लेकर आ रहा है। कार्ल पेई इस सेगमेंट से लंबे समय बाद अपडेट करने जा रहे हैं। आइए Nothing Phone (3) के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

हालांकि, कार्ल पेई और Nothing सिर्फ बेसिक टीजर का खुलासा कर रहे हैं, लेकिन लीक और अफवाहों से काफी कुछ पता चल गया है। Phone (3) कई बदलावों के साथ आ रहा है, जिनमें नया डिजाइन और स्पेसिफिकेशन शामिल हैं। इस बात का भी खुलासा हुआ है कि लॉन्च होने पर भारत में Phone (3) की कीमत कितनी हो सकती है। बाजार में आने के बाद इसकी टक्कर Samsung Galaxy S25 और Apple iPhone 16 के साथ iPhone 17 से हो सकती है।


Nothing Phone 3 Price (Expected)


Nothing आगामी Nothing Phone 3 की कीमत के बारे में सटीक जानकारी देगा, लेकिन अफवाहों से पता चला है कि कीमत किस तरह की हो सकती है। लॉन्च के समय दो स्टोरेज वेरिएंट का ऑप्शन दिया जाएगा। Phone 3 के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $799 (लगभग 68,000 रुपये) होने की अफवाह है। 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $899 (लगभग 77,000 रुपये) होने की उम्मीद है। ग्राहकों को Nothing फोन की कीमतें ज्यादा हो सकती हैं। अफवाह है कि स्थानीय कीमत एडजेस्टमेंट से भारत में Phone (3) की कीमत कम हो सकती हैं। उम्मीद की जा सकती है कि बेस वेरिएंट की कीमत 60 हजार रुपये से कम से शुरू होगी।


Nothing Phone 3 Specifications (Expected)


Nothing Phone 3 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 सीरीज प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। फोन में बेहतर कैमरा हार्डवेयर और AI बेस्ड सॉफ्टवेयर फीचर्स मिलने की उम्मीद है, जिसका उद्देश्य मोबाइल फोटोग्राफी और वीडियो को बेहतर बनाना है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में फोन एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.0 पर काम करेगा, जिसमें एक क्लीनर इंटरफेस और बेहतर बैटरी ऑप्टिमाइजेशन होगा। आगामी फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है। Phone 3 में 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sturdy design
  • The new Glyph Interface is fun to use
  • Primary camera is fantastic
  • Decent everyday performance
  • IP68 rating
  • Good battery backup
  • कमियां
  • Doesn't come cheap
  • No charger in the box
  • Periscope and ultra-wide camera performance inconsistent
डिस्प्ले6.67 इंच
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1260x2800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  2. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  4. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  6. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  7. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  8. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  10. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »