Nothing Phone 2a के डिजाइन का खुलासा, 5 मार्च को होगा लॉन्च

इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7200 Pro SoC दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 12 GB का RAM और अतिरिक्त 8 GB का वर्चुअल RAM हो सकता है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 फरवरी 2024 18:10 IST
ख़ास बातें
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7200 Pro SoC दिया जाएगा
  • पिछले वर्ष Nothing ने Nothing Phone 2 को लॉन्च किया था
  • इसमें 6.7 इंच फुल HD+ (1,080x2,412 पिक्सल) LTPO OLED डिस्प्ले है

इस स्मार्टफोन की देश में मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी

कुछ वर्ष पहले स्मार्टफोन मार्केट में बिजनेस शुरू करने वाली Nothing का नया स्मार्टफोन Nothing Phone 2a अगले महीने भारत में लॉन्च किया जाना है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7200 Pro SoC दिया जाएगा। इस स्मार्ठफोन में 12 GB का RAM और अतिरिक्त 8 GB का वर्चुअल RAM हो सकता है।  

Nothing ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में इस स्मार्टफोन का एक वीडियो शेयर किया है। इसके बैक पैनल का डिजाइन इस कंपनी के पिछले स्मार्टफोन्स अलग है। यह Nothing Phone 1 की तुलना में अपग्रेड हो सकता है। इसका प्राइस Phone 2 से कम रखा जा सकता है। इस वीडियो में यह स्मार्टफोन व्हाइट कलर में दिख रहा है। इसका ट्रांसपेरेंट रियर डिजाइन है और इसकी डुअल कैमरा यूनिट पैनल के ऊपर मध्य में है। इसके कैमरा मॉड्यूल के साथ LED मॉड्यूल दिया गया है। Nothing ने बताया है कि इस स्मार्टफोन की देश में मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी। इसका प्राइस लगभग 30,000 रुपये हो सकता है। 

पिछले वर्ष Nothing ने Nothing Phone 2 को लॉन्च किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 1 SoC और Glyph इंटरफेस दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच फुल HD+ (1,080x2,412 पिक्सल) LTPO OLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। यह एंड्रॉयड 13 बेस्ड Nothing OS 2.0 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। इस स्मार्टफोन की बिक्री शुरू होने से पहले ही कंपनी ने नए स्मार्टफोन के पहले अपडेट को रिलीज कर दिया था। 

इसकी डुअल कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 सेंसर OIS और इन-सेंसर जूम के साथ है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। पिछले वर्ष Nothing ने अपना पहला एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर बेंगलुरू में खोला था। इसमें दो घंटे के अंदर प्रोडक्ट को रिपेयर करने जैसी सुविधाएं मिलेंगी। कंपनी की योजना इन सर्विस सेंटर्स  की संख्या बढ़ाकर 35 करने की है। इस सर्विस सेंटर में कस्टमर्स को Nothing के प्रोडक्ट्स के लिए प्रायरिटी सर्विस मिलेगी। इसमें प्रोडक्ट्स की दो घंटे में रिपेयर की कोशिश होगी या रिपेयर में अधिक समय लगने पर यूजर्स को वैकल्पिक डिवाइस की पेशकश की जाएगी। इसमें कस्टमर्स आर्केड गेम्स भी खेल सकेंगे। 
Advertisement


 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique design stands out
  • Bright and vivid display with 120Hz refresh rate
  • No Bloatware, no Ads
  • Great battery life
  • Bad
  • Plastic build
  • Slow storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  5. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  7. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  8. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  9. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  2. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  3. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  4. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  5. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  6. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  7. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  8. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  9. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  10. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.