Nothing Phone (2a) पर मिल रहा है धांसू ऑफर! ऐसे पाएं Rs 2 हजार का फ्लैट डिस्काउंट

समान बैंक कार्ड ऑफर Nothing Phone (2a) के 8GB + 256GB और 12GB + 256GB कॉन्फिगरेशन पर भी उपलब्ध है, जिनकी लिस्टेड कीमत क्रमश: 25,999 रुपये और 27,999 रुपये है।

Nothing Phone (2a) पर मिल रहा है धांसू ऑफर! ऐसे पाएं Rs 2 हजार का फ्लैट डिस्काउंट
ख़ास बातें
  • Nothing Phone (2a) 5G के सभी वेरिएंट को लॉन्च प्राइस पर लिस्ट किया गया है
  • किसी भी बैंक के कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर 2,000 रुपये की छूट मिलेगी
  • ऑफर के बाद स्मार्टफोन की शुरुआती इफेक्टिव कीमत 21,999 रुपये होगी
विज्ञापन
Nothing Phone (2a) 5G को पिछले साल लॉन्च किया गया था। अभी स्मार्टफोन को भारत में आए कुछ ही महीने हुए हैं और ग्राहकों के पास इसे सस्ती कीमत पर खरीदने का मौका है। यदि आपका बजट 20 हजार रुपये के करीब है तो आपके ऑप्शन में Nothing Phone (2a) भी जगह बना सकता है। Nothing के Phone (2a) को 6.7-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले MediaTek Dimensity 7200 Pro चिपसेट, 50MP + 50MP डुअल रियर कैमरा और 5,000mAh बैटरी शामिल है। हम यहां आपको इस स्मार्टफोन पर मिलने वाली लेटेस्ट डील के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Nothing Phone (2a) के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन को Flipkart पर 23,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें, तो ग्राहक किसी भी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर एक्स्ट्रा 2,000 रुपये की छूट हासिल कर सकते हैं, जिसके बाद स्मार्टफोन की इफेक्टिव कीमत 21,999 रुपये हो जाएगी। यदि ग्राहक अपना पुराना डिवाइस एक्सचेंज करते हैं, तो उन्हें डिवाइस के मॉडल और उसकी कंडीशन के हिसाब से मैक्सिमम 23,400 रुपये की छूट मिल सकती है।

समान बैंक कार्ड ऑफर स्मार्टफोन के 8GB + 256GB और 12GB + 256GB कॉन्फिगरेशन पर भी उपलब्ध है, जिनकी लिस्टेड कीमत क्रमश: 25,999 रुपये और 27,999 रुपये है।

ध्यान रखें कि Flipkart अपने प्लेटफॉर्म पर अलग से 59 रुपये सिक्योर पैकेजिंग के लिए चार्ज करता है। फ्लिपकार्ट के अनुसार, यदि Phone (2a) के साथ ग्राहक कॉम्बो के रूप में CMF 65W चार्जर खरीदते हैं, तो उन्हें चार्जर की कीमत पर 900 रुपये की छूट मिलेगी।
 

Nothing Phone 2a Specifications

Nothing Phone 2a में 6.7 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2412 पिक्सल और 30Hz से 120Hz तक एडेप्टिव रिफ्रेश रेट है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रो प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Nothing OS 2.5 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।  कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Phone 2a के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 161.74 मिमी, चौड़ाई 76.32 मिमी, मोटाई 8.55 मिमी और वजन 190 ग्राम है। इस फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Unique design stands out
  • Bright and vivid display with 120Hz refresh rate
  • No Bloatware, no Ads
  • Great battery life
  • कमियां
  • Plastic build
  • Slow storage
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  9. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  11. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »