Nothing Phone 2 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी, ज्यादा पावरफुल हो सकता है प्रोसेसर

फर्म ने इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है। इसमें हुड के नीचे ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 मई 2023 14:00 IST
ख़ास बातें
  • फर्म ने इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है
  • इसके जून से सितंबर के बीच इसके लॉन्च का संकेत मिल रहा है
  • यह स्मार्टफोन भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है
स्मार्टफोन मेकर Nothing अपने दूसरे हैंडसेट Nothing Phone 2 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लोकप्रिय स्मार्टफोन कंपनी OnePlus के पूर्व को-फाउंडर, Carl Pei के इस स्टार्टअप ने Nothing Phone 2 के लॉन्च की समयसीमा की पुष्टि की है। इस सेकेंड जेनरेशन स्मार्टफोन को अमेरिका में भी बेचा जाएगा। 

फर्म ने इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है। Nothing Phone 1 की तुलना में इसमें हुड के नीचे ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर दिया जा सकता है। Nothing ने ईमेल से दिए एक स्टेटमेंट में बताया है कि Nothing Phone 2 को इस वर्ष गर्मी के सीजन में लॉन्च किया जाएगा। इससे जून से सितंबर के बीच इसके लॉन्च का संकेत मिल रहा है। इसके साथ ही फर्म ने बताया है कि इस स्मार्टफोन को अमेरिका में भी बेचा जाएगा। 

इसके अलावा फर्म ने अपने इसके सेकेंड जेनरेशन स्मार्टफोन के प्रीमियम होने को भी दोहराया है। इसमें Snapdragon 8 Series का प्रोसेसर होगा। हालांकि, यह नहीं बताया गया है कि इसमें Qualcomm का कौन सा चिपसेट इस्तेमाल किया जाएगा। Qualcomm के एक एग्जिक्यूटिव ने मार्च में बताया था कि इस हैंडसेट में पिछले वर्ष पेश किया गया Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया जाएगा। Nothing ने एक GIF के साथ ट्वीट किया है जिसमें Nothing Phone 2 का रियर पैनल दिख रहा है। इसमें रेड LED लाइट चमक रही है। इस ट्वीट में एक लैंडिंग पेज का भी लिंक है। हालांकि, इस पेज पर कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं है। 

यह स्मार्टफोन भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। इसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) पर देखा गया था। एक टिप्सटर ने इसे मॉडल नंबर के साथ देखा था और इस स्मार्टफोन को BIS सर्टिफिकेशन मिलने का दावा किया था। फर्म के पहले स्मार्टफोन को कस्टमर्स ने पसंद किया था। इसके आगामी स्मार्टफोन को भी सफलता मिल सकती है। हालांकि, भारत में इसे एपल, सैमसंग, वीवो, शाओमी, वनप्लस और लावा जैसे बड़े स्मार्टफोन मेकर्स से कड़ी टक्कर मिल सकती है। देश के स्मार्टफोन मार्केट में प्रीमियम सेगमेंट में एपल और सैमसंग का दबदबा है। पिछले वर्ष एपल ने देश में बिक्री का रिकॉर्ड बनाया है। इसके अलावा भारत में एपल ने आईफोन का प्रोडक्शन बढ़ाने की भी योजना बनाई है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Iconic design, unique notification system
  • Excellent software
  • Very good battery life
  • Improved main camera
  • Slick system performance
  • Bad
  • Average low-light performance with secondary cameras
  • Video recording quality needs improvement
  • No bundled charger
  • Top variant isn't great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.