Nothing Phone 2 के 11 जुलाई को लॉन्च से पहले लीक हुई इमेज और स्पेसिफिकेशंस

Nothing Phone 2 को 11 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8+ Gen 1 SoC मिलेगा

विज्ञापन
Written by Richa Sharma, अपडेटेड: 10 जुलाई 2023 18:53 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone 2 को 11 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा
  • यह एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड NothingOS 2.0 पर चलेगा
  • इसके बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है

इस स्मार्टफोन में 12 GB का RAM और 512 GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकती है

स्मार्टफोन मार्केट में कुछ वर्ष पहले बिजनेस शुरू करने वाली Nothing का दूसरा स्मार्टफोन 11 जुलाई को लॉन्च होगा। इसने पिछले वर्ष Nothing Phone 1 को पेश किया था। Nothing Phone 2 को 11 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8+ Gen 1 SoC मिलेगा। इस स्मार्टफोन की कुछ इमेज लीक हुई हैं जिससे इसके स्पेसिफिकेशंस का संकेत मिल रहा है। 

टिप्सटर TechDocterz (@TechDocterz) ने ट्विटर पर एक पोस्ट में Nothing Phone 2 की इमेजेज दी हैं। इस स्मार्टफोन में 12 GB का RAM और 512 GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकती है। यह एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड NothingOS 2.0 पर चलेगा। इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर और एल्यूमीनियम मिड फ्रेम हो सकता है। इसके साथ ही डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए जा सकते हैं। इसके बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 सेंसर है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। 

यह व्हाइट और डार्क ग्रे/ब्लैक कलर्स में उपलब्ध होगा। इसे दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लाया जाएगा। इसके 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के यूरोप में बिक्री के लिए 729 यूरो (लगभग 65,600 रुपये) और 12 GB RAM + 512 GB वेरिएंट को 849 यूरो (लगभग 76,500 रुपये) में लिस्ट किया जा सकता है। Nothing Phone 1 की तरह इसमें भी कर्व्ड रियर पैनल है। इसके वायरलेस चार्जिंग एरिया के निकट LED स्ट्रिप को छह हिस्सों में बांटा गया है। इसमें 33 लाइटिंग जोन होंगे। पिछले वर्ष Nothing Phone 1 को LED स्ट्रिप के नीचे चार्जिंग की स्थिति दिखाने की क्षमता के साथ लॉन्च किया गया था। नए स्मार्टफोन में अन्य सेटिंग्स और फीचर्स भी दिखेंगे। 

हालांकि, इस स्मार्टफोन में एक बड़ा बदलाव Uber और Zomato जैसे अन्य ऐप्स के लिए सपोर्ट का है। Nothing Phone 2 में यूजर्स को एक विजुअल इंडिकेटर के जरिए यह पता चल सकेगा कि पिकअप या फूड डिलीवरी में कितनी देर लगेगी। Nothing Phone 2 में 4,700 mAh की बैटरी होगी। पर्यावरण को लेकर सजगता रखने वाली इस फर्म ने Nothing Phone 2 को बनाने में रिसाइकल्ड मैटीरियल का इस्तेमाल करने का फैसला किया है। Nothing ने भारत में अपना पहला एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर शुरू करने की जानकारी दी है। यह कर्नाटक के बेंगलुरू में अगले महीने खोला जाएगा। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality, unique design
  • Vivid 120Hz OLED display
  • Wireless charging and IP53 rating
  • Decent battery life
  • Clean software, snappy performance
  • Very good primary camera
  • Bad
  • Secondary cameras struggle in low light
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Iconic design, unique notification system
  • Excellent software
  • Very good battery life
  • Improved main camera
  • Slick system performance
  • Bad
  • Average low-light performance with secondary cameras
  • Video recording quality needs improvement
  • No bundled charger
  • Top variant isn't great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 17T भारत में लॉन्च हो सकता है 6500mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  2. UPI Biometric Payment: अब बिना पिन डाले होगी UPI पेमेंट, NPCI लाया नया फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल
  3. OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट लीक, 9000mAh बैटरी के साथ अप्रैल में कर सकता है एंट्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का नया टॉवर AC लॉन्च, 30 सेकेंड के अंदर करता है कूलिंग, जानें कीमत
  2. UPI Biometric Payment: अब बिना पिन डाले होगी UPI पेमेंट, NPCI लाया नया फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल
  3. OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट लीक, 9000mAh बैटरी के साथ अप्रैल में कर सकता है एंट्री
  4. 45 कपड़े एकसाथ धो सकती है Xiaomi की नई लॉन्च वाशिंग मशीन! जानें कीमत
  5. 30 हजार सस्ता मिल रहा iPhone Air, 256 GB मॉडल पर Amazon का सबसे बड़ा डिस्काउंट
  6. ईरान में बिटकॉइन माइनिंग को तबाह कर सकते हैं इजरायल के हमले
  7. Jio का सबसे धांसू प्लान! 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, असीमित कॉलिंग, फ्री Gemini AI Pro के साथ बहुत कुछ
  8. Xiaomi 17T भारत में लॉन्च हो सकता है 6500mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  9. 2600 फीट बड़े एस्टरॉयड की NASA ने बदल दी दिशा!
  10. WhatsApp, Facebook और Messenger पर अब स्कैम नहीं होगा आसान! Meta लाई एडवांस AI टूल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.