Nothing Phone 2 का सामने आया डिजाइन, 11 जुलाई को होगा लॉन्च

यह स्मार्टफोन ट्रांसपेरेंट ग्लास कवर बैक में दिख रहा है। इसमें Nothing Phone 1 की तरह नीचे की ओर LED पैनल है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 जून 2023 16:29 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8+ Gen 1 SoC और 4,700 mAh की बैटरी होगी
  • इसमें Nothing Phone 1 की तरह नीचे की ओर LED पैनल है
  • फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है

इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया जाएगा

कुछ वर्ष पहले स्मार्टफोन के मार्केट में बिजनेस शुरू करने वाली Nothing के पहले हैंडसेट Nothing Phone 1 की बड़ी संख्या में बिक्री हुई थी। यह अगले महीने Nothing Phone 2 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस स्मार्टफोन में  Snapdragon 8+ Gen 1 SoC और 4,700 mAh की बैटरी होगी। पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Nothing Phone 1 में Qualcomm Snapdragon 778G+ चिपसेट के साथ 4,500 mAh की बैटरी दी गई थी। हाल ही में Nothing के CEO, Carl Pei ने आगामी स्मार्टफोन की होम स्क्रीन का टीजर पोस्ट किया था। इस स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले फर्म ने इसके रियर पैनल के डिजाइन का खुलासा किया है। 

यह स्मार्टफोन ट्रांसपेरेंट ग्लास कवर बैक में दिख रहा है। इसमें Nothing Phone 1 की तरह नीचे की ओर LED पैनल है। इसकी इमेजेज में कर्व्ड ऐज और फ्रेम भी दिख रहे हैं। इससे पहले Nothing Phone 2 की होम स्क्रीन के स्क्रीनशॉट में डिस्प्ले के ऊपर दाएं कोने पर डिजिटल क्लॉक दिखी थी। इससे सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन के सेंटर में नहीं होने का संकेत मिला था। देश में इस स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर 29 जून से दिया जा सकता है। इसके लिए कस्टमर्स को केवल 2,000 रुपये का रिफंडेबल डिपॉजिट देना होगा। 

इससे पहले एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Nothing Phone 2 के 8 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस 729 यूरो (लगभग 65,600 रुपये) और 12 GB + 512 GB वाले वेरिएंट का 849 यूरो (लगभग 76,500 रुपये) हो सकता है। इस स्मार्टफोन के लिए फ्लिपकार्ट पर एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस फर्म ने दो वर्ष पहले Nothing Ear 1 ईयरबड्स और पिछले वर्ष Nothing Phone 1 की बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट के साथ टाई-अप किया था। फ्लिपकार्ट पर लिस्टिंग में बताया गया है कि इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया जाएगा। 

पर्यावरण को लेकर सजगता रखने वाली इस कंपनी ने Nothing Phone 2 को बनाने में रिसाइकल्ड मैटीरियल का इस्तेमाल करने का फैसला किया है और इसकी पैकेजिंग में प्लास्टिक नहीं होगा। Nothing Phone 2 की भारत में मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी। हालांकि, यह कंपनी का भारत में असेंबल होने वाला पहला स्मार्टफोन नहीं है। पिछले वर्ष इसने बताया था कि  Nothing Phone 1 की भारत में मैन्युफैक्चरिंग होगी। इसका कहना था कि देश में 270 से अधिक कस्टमर सर्विस सेंटर्स खोले जाएंगे। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले होगा, जो पिछले स्मार्टफोन से कुछ बड़ा है। इसमें 12 GB का RAM होगा। यह एंड्रॉयड 13 पर चलेगा। इसके साथ तीन वर्ष के एंड्रॉयड अपडेट और चार वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट भी दिए जाएंगे। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality, unique design
  • Vivid 120Hz OLED display
  • Wireless charging and IP53 rating
  • Decent battery life
  • Clean software, snappy performance
  • Very good primary camera
  • Bad
  • Secondary cameras struggle in low light
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Iconic design, unique notification system
  • Excellent software
  • Very good battery life
  • Improved main camera
  • Slick system performance
  • Bad
  • Average low-light performance with secondary cameras
  • Video recording quality needs improvement
  • No bundled charger
  • Top variant isn't great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  5. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  7. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  8. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  9. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  2. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  3. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  4. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  5. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  6. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  7. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  8. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  9. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  10. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.