• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Nothing ने बेंगलुरू में खोला पहला सर्विस सेंटर, कस्टमर्स को मिलेगी प्रायरिटी सर्विस

Nothing ने बेंगलुरू में खोला पहला सर्विस सेंटर, कस्टमर्स को मिलेगी प्रायरिटी सर्विस

यह सर्विस सेंटर बेंगलुरु के इंदिरा नगर में 100 फीट रोड पर है। इसमें कस्टमर्स को Nothing के प्रोडक्ट्स के लिए प्रायरिटी सर्विस मिलेगी

Nothing ने बेंगलुरू में खोला पहला सर्विस सेंटर, कस्टमर्स को मिलेगी प्रायरिटी सर्विस

कंपनी की योजना आगामी महीनों में चार और सर्विस सेंटर शुरू करने की है

ख़ास बातें
  • इनकी संख्या अगले दो वर्षों में बढ़ाकर 35 की जाएगी
  • दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद में भी सर्विस सेंटर शुरू किए जाएंगे
  • सर्विस सेंटर में दो घंटे में प्रोडक्ट को रिपेयर किए जाने की कोशिश होगी
विज्ञापन
स्मार्टफोन मार्केट में कुछ वर्ष पहले शुरुआत करने वाली Nothing ने दुनिया में अपना पहला एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर बेंगलुरू में खोला है। इसमें दो घंटे के अंदर प्रोडक्ट को रिपेयर करने जैसी सुविधाएं मिलेंगी। कंपनी की योजना आगामी महीनों में चार और सर्विस सेंटर शुरू करने की है। इनकी संख्या अगले दो वर्षों में बढ़ाकर 35 की जाएगी। 

हाल ही में Nothing Phone 2 के लॉन्च से पहले ब्रिटेन के इस स्टार्टअप ने अपना पहला एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर खोलने की जानकारी दी थी। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह सर्विस सेंटर बेंगलुरु के इंदिरा नगर में 100 फीट रोड पर है। इसमें कस्टमर्स को Nothing के प्रोडक्ट्स के लिए प्रायरिटी सर्विस मिलेगी। इसमें प्रोडक्ट्स की दो घंटे में रिपेयर की कोशिश होगी या रिपेयर में अधिक समय लगने पर यूजर्स को वैकल्पिक डिवाइस की पेशकश की जाएगी। इसमें कस्टमर्स आर्केड गेम्स भी खेल सकेंगे। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रत्येक महीने के दूसरे वीकेंड पर कस्टमर्स को लेबर और कंपोनेंट की कॉस्ट पर डिस्काउंट भी दिया जाएगा। 

एपल के रिटेल स्टोर्स में फ्री सेशंस की तरह कस्टमर्स इस सर्विस सेंटर में टेक्निकल वर्कशॉप में हिस्सा भी ले सकेंगे। Nothing की योजना इसके बाद दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद में सर्विस सेंटर खोलने की है। अगले वर्ष इनकी संख्या में 15 की बढ़ोतरी की जाएगी। Nothing Phone 2 की डुअल कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 सेंसर OIS और इन-सेंसर जूम के साथ है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की बिक्री शुरू होने से पहले ही फर्म ने नए स्मार्टफोन के पहले अपडेट को रिलीज कर दिया था, जिससे नए फीचर्स जोड़ने के साथ ही बहुत से सुधार भी किए गए थे। 

इस स्मार्टफोन को डार्क ग्रे और व्हाइट कलर्स में खरीदा जा सकता है। इसमें 6.7 इंच फुल HD+ (1,080x2,412 पिक्सल) LTPO OLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। यह एंड्रॉयड 13 बेस्ड Nothing OS 2.0 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। इसकी डुअल कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 सेंसर OIS और इन-सेंसर जूम के साथ है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। इसके स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Iconic design, unique notification system
  • Excellent software
  • Very good battery life
  • Improved main camera
  • Slick system performance
  • कमियां
  • Average low-light performance with secondary cameras
  • Video recording quality needs improvement
  • No bundled charger
  • Top variant isn't great value
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  2. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  3. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  5. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  6. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  7. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  8. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  9. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  10. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »