Nokia X में होगा iPhone X जैसा नॉच, 16 मई को लॉन्च होगा फोन!

Nokia X6 स्मार्टफोन के चीन में पिछले दिन ही आने की संभावना थी लेकिन एचएमडी ग्लोबन ने इसपर से पर्दा नहीं उठाया। अब Nokia X6 करीब 2 हफ्ते बाद दस्तक देगा।

Nokia X में होगा iPhone X जैसा नॉच, 16 मई को लॉन्च होगा फोन!

Nokia X में होगा iPhone X जैसा नॉच!

ख़ास बातें
  • Nokia X6 स्मार्टफोन का लॉन्च चीन में टला
  • अब Nokia X6 के करीब 2 हफ्ते बाद दस्तक देने की चर्चा
  • Nokia X नाम से आ सकता है फोन, दिया जा सकता है डिस्प्ले पर नॉच
विज्ञापन
Nokia X6 स्मार्टफोन के चीन में पिछले दिन ही आने की संभावना थी लेकिन एचएमडी ग्लोबन ने इसपर से पर्दा नहीं उठाया। अब Nokia X6 करीब 2 हफ्ते बाद दस्तक देगा। कंपनी द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर में हैंडसेट, आईफोन X जैसा नॉच देखा गया है। हैंडसेट को Nokia X नाम भी दिया जा सकता है। इसके अलावा चर्चा है कि कंपनी  Nokia N8-00 के रिलॉन्च पर काम कर रही है।

चीनी सोशल साइट वीबो पर डाली गईं दो पोस्ट से पुष्टि हुई है कि Nokia अगला स्मार्टफोन Nokia X नाम से ला रही है। इसके लिए 16 मई को इवेंट आयोजित किया गया है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि यह नोकिया का पहला ऐसा हैंडसेट होगा, जिसमें नॉच, एज-टू-एज डिस्प्ले होगा। इसके अलावा फोन के निचले हिस्से में चिन होगी, जिस पर संभवत: Nokia लिखा होगा।

पिछली रिपोर्ट में कहा गया था कि आगामी नोकिया X एंड्रॉयड वन पर चलेगा, जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स पर आधारित है। फोन में 5.8 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले होगा। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 होगा। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 या मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर काम करेगा। साथ देने के लिए मौज़ूद हो सकते हैं  व 6 जीबी के रैम विकल्प। इंटरनल स्टोरेज के विकल्प 64 जीबी, 128 जीबी हो सकते हैं।
 
nokia

फोन के पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है, जो कार्ल ज़ाइस लेंस से लैस होगा। इसके अलावा वीबो पर पोस्ट किए गए एक टीज़र के मुताबिक, नोकिया एन सीरीज़ के स्मार्टफोन का नया अवतार ला सकती है। Nokia N8 के तौर पर कंपनी इसे पेश कर सकती है। संभवत: 2 मई तक यह फोन लॉन्च किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »