• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Nokia C3 ऑक्टा कोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Nokia C3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Nokia C3 की कीमत चीन में 699 चीनी युआन (लगभग 7,500 रुपये) है। फोन 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस आता है। इसे नॉर्डिक ब्लू और गोल्ड सैंड रंग विकल्पों में लॉन्च किया गया है।

Nokia C3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Nokia C3 में ऐप या फीचर के क्विक एक्सेस के लिए Xpress बटन मिलता है

ख़ास बातें
  • HMD Global ने चीन में लॉन्च किया Nokia C3 बजट स्मार्टफोन
  • Android 10, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3 जीबी से लैस आता है फोन
  • 3,040mAh बैटरी के साथ बैक में मिलता है सिंगल कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर
विज्ञापन

Nokia C3 को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। फोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किया गया है और मोटी बेज़ल्स के साथ आता है। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है और यह केवल एक बैक कैमरा के साथ आता है। नोकिया सी3 को केवल एक ही रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन और दो रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। फोन डुअल-सिम सपोर्ट करता है और साथ ही इसमें स्टोरेज को बढ़ाया भी जा सकता है।
 

Nokia C3 price

Nokia C3 की कीमत चीन में 699 चीनी युआन (लगभग 7,500 रुपये) है। फोन 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस आता है। इसे नॉर्डिक ब्लू और गोल्ड सैंड रंग विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वर्तमान में फोन चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी बिक्री 13 अगस्त से शुरू होगी। फिलहाल इसकी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
 

Nokia C3 specifications

डुअल-सिम (नैनो) नोकिया सी3 एंड्रॉयड 10 पर आधारित कस्टम स्किन पर चलता है। इसमें 5.99-इंच एचडी+ (720x1,440 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, जिसमें 400 निट्स की ब्राइटनेस के लिए सपोर्ट शामिल है। फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है, फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है, जिसे Unisoc चिपसेट माना जा रहा है। इसमें 3 जीबी रैम मिलती है।

Nokia C3 में एफ/2.0 अपर्चर के साथ एक 8-मेगापिक्सल इमेज सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए, फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का इमेज सेंसर मौजूद है, जो डिस्प्ले के ऊपर मोटी बेज़ल में सेट किया गया है।

नोकिया सी3 में 32 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, 4जी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। फोन 5W चार्जिंग के साथ 3,040mAh की बैटरी से लैस आता है, जिसके बारे में नोकिया का दावा करती है कि यह एक चार्ज में 31 घंटे तक का ऑडियो प्लेबैक और 7 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दे सकता है। Nokia C3 के सेंसर में एक एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरेशन सेंसर और बैक पर फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल है। इसमें एक Xpress बटन भी है, जिसे किसी भी फीचर या ऐप तक क्विक एक्सेस प्राप्त करने के लिए सेट किया जा सकता है। फोन का डायमेंशन 159.9x77x8.69 मिलीमीटर और वज़न 184.5 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Decent build quality
  • Bloat-free Android 10
  • कमियां
  • Old-fashioned design
  • Weak overall performance
  • Below-average battery life
  • Sub-par cameras
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरस्प्रेडट्रम एससी9863ए
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3040 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »