Nokia C3 भारत में जल्द मार सकता है एंट्री, इन खूबियों से होगा लैस

NokiaPowerUser की एक रिपोर्ट में Nokia C3 के विज्ञापन की एक तस्वीर पोस्ट की गई है, जो भारत के लिए फोन का प्रोमो पोस्टर प्रतीत होता है। इस पोस्टर में फोन के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन के बारे में लिखा है, जो चीनी वेरिएंट से मेल खाते हैं।

Nokia C3 भारत में जल्द मार सकता है एंट्री, इन खूबियों से होगा लैस

Nokia C3 में सिंगल रियर कैमरा मिलता है

ख़ास बातें
  • Nokia C3 को चीन में लॉन्च किया जा चुका है
  • फोन सिंगल रियर और सिंगल फ्रंट कैमरा से लैस आता है
  • ऑक्टा-कोर Unisoc चिपसेट पर काम करता है नया नोकिया फोन
विज्ञापन
Nokia C3 चीन में एंट्री मारने के बाद अब जल्द ही भारत में भी लॉन्च हो सकता है। एक लेटेस्ट रिपोर्ट में स्मार्टफोन का एक पोस्टर देखने को मिला है, जो भारतीय प्रोमो पोस्टर प्रतीत होता है। यदि यह सही में भारतीय पोस्टर है, तो इसमें कोई शक नहीं है कि HMD Global फोन को भारत में लॉन्च करने में ज्यादा समय नहीं लगाएगी। नोकिया सी3 को चीन में इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। फोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किया गया है और मोटी बेज़ल्स के साथ आता है। Nokia C3 में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है और चीन में इसे केवल एक ही रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है।

NokiaPowerUser की एक रिपोर्ट में Nokia C3 के विज्ञापन की एक तस्वीर पोस्ट की गई है, जो भारत के लिए फोन का प्रोमो पोस्टर प्रतीत होता है। इस पोस्टर में फोन के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन के बारे में लिखा है, जो चीनी वेरिएंट से मेल खाते हैं। इसके अलावा पोस्टर से यह भी पता चलता है कि Nokia C3 के साथ कंपनी 1 साल की रिप्लेसमेंट गारंटी भी देगी। आपको याद दिला दें कि चीन में फोन इस महीने की शुरुआत में लॉन्च हुआ था। 

Nokia C3 को चीन में की कीमत चीन में 699 चीनी युआन (लगभग 7,500 रुपये) है। फोन 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस आता है। भारत में भी फोन के इसी कीमत के आसपास लॉन्च होने की उम्मीद। चीन में इसे नॉर्डिक ब्लू और गोल्ड सैंड रंग विकल्पों में लॉन्च किया गया है।
 

Nokia C3 specifications

चीन में लॉन्च हुए नोकिया सी3 की बात की जाए तो, डुअल-सिम (नैनो) के साथ आने वाले यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित कस्टम स्किन पर चलता है। इसमें 5.99-इंच एचडी+ (720x1,440 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, जिसमें 400 निट्स की ब्राइटनेस के लिए सपोर्ट शामिल है। फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है, फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है, जिसे Unisoc चिपसेट माना जा रहा है। इसमें 3 जीबी रैम मिलती है।

Nokia C3 में एफ/2.0 अपर्चर के साथ एक 8-मेगापिक्सल इमेज सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए, फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का इमेज सेंसर मौजूद है, जो डिस्प्ले के ऊपर मोटी बेज़ल में सेट किया गया है।

नोकिया सी3 में 32 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, 4जी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। फोन 5W चार्जिंग के साथ 3,040mAh की बैटरी से लैस आता है, जिसके बारे में नोकिया का दावा करती है कि यह एक चार्ज में 31 घंटे तक का ऑडियो प्लेबैक और 7 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दे सकता है।

Nokia C3 के सेंसर में एक एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरेशन सेंसर और बैक पर फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल है। इसमें एक Xpress बटन भी है, जिसे किसी भी फीचर या ऐप तक क्विक एक्सेस प्राप्त करने के लिए सेट किया जा सकता है। फोन का डायमेंशन 159.9x77x8.69 मिलीमीटर और वज़न 184.5 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Decent build quality
  • Bloat-free Android 10
  • कमियां
  • Old-fashioned design
  • Weak overall performance
  • Below-average battery life
  • Sub-par cameras
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरस्प्रेडट्रम एससी9863ए
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3040 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  2. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  3. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  7. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  8. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  9. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  10. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »