Nokia 8 को मिला एंड्रॉयड 9.0 पाई बीटा अपडेट

Nokia ब्रांड का स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 8 को एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट मिल गया है।

Nokia 8 को मिला एंड्रॉयड 9.0 पाई बीटा अपडेट

Nokia 8 को मिला एंड्रॉयड 9.0 पाई बीटा अपडेट

ख़ास बातें
  • Nokia 8 को 2018 के शुरुआत में मिला था एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट
  • Nokia 7 को मिलने लगा एंड्रॉयड पाई स्टेबल अपडेट
  • नोकिया 7 को मिले अपडेट का साइज 1.6 जीबी है
विज्ञापन
Nokia ब्रांड का स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 8 को एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट मिल गया है। बता दें कि हैंडसेट को अपडेट नोकिया बीटा लैब्स के जरिए मिला है। याद करा दें कि, इस साल फरवरी में नोकिया 8 स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट को जारी किया गया था। बता दें कि इस साल नवंबर में Nokia 8 को Android Pie अपडेट मिलने था, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों की वजह से फोन को अपडेट मिलने में देरी हो गई।

नोकिया 8 के अलावा Nokia 7 स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड पाई का स्टेबल अपडेट जारी कर दिया गया है। HMD Global के चीफ प्रॉडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने मंगलवार यानी 11 दिसंबर को ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि Nokia 8 के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट नोकिया बीटा लैब्स के जरिए उपलब्ध है। नोकिया 8 पर एंड्रॉयड 9.0 अपडेट का लुत्फ उठाने के लिए आपको Nokia Beta Labs की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आप गूगल या फिर फेसबुक अकाउंट के जरिए साइन-इन कर सकते हैं। स्टेबल अपडेट को यूजर के लिए जारी करने के लिए एचएमडी ग्लोबल बीटा टेस्टर के पुराने फीडबैक का इस्तेमाल करेगी।

GSMArena की रिपोर्ट के मुताबिक, Nokia 8 को मिला पाई अपडेट नए सिस्टम नेविगेशन,अडेप्टिव बैटरी,अडेप्टिव ब्राइटनेस और दिसंबर 2018 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। बता दें कि नोकिया 8 को मिले अपडेट का साइज 1.5 जीबी है। जैसा कि आप जानते हैं कि यह बीटा रिलीज है, तो ऐसे में इसमें बग भी हो सकते हैं, ऐसे में सलाह दी जाती है कि नोकिया बीटा लैब्स पर साइन करने से पहले डेटा का बैकअप जरूर रखें। Nokia 8 स्मार्टफोन को पिछले साल अगस्त में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा के साथ लॉन्च किया गया था। लॉन्च के कुछ महीनों बाद यानी नवंबर में हैंडसेट के लिए एंड्रॉयड ओरियो 8.0 और फिर इस साल फरवरी में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट को जारी किया गया था।

बता दें कि, HMD Global ने नोकिया 7 यूजर्स के लिए एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट का स्टेबल अपडेट जारी कर दिया है। चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर मौजूद नोकिया के आधिकारिक अकाउंट से इस बात की घोषणा की गई है। अपडेट का वर्जन नंबर 340C.B202 और इसका साइज 1.6 जीबी है। अपडेट को डाउनलोड करने के लिए यूजर के फोन में 3332 एमबी स्टोरेज शेष होनी चाहिए। LoveNokia.net की रिपोर्ट के मुताबिक, नोकिया 7 को मिले अपडेट के साथ जेस्चर आधारित नेविगेशन सिस्टम, डुअल वोल्ट आदि कई फीचर्स मिलेंगे। बता दें कि, अपडेट नवंबर 2018 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great performance
  • Very good display
  • Excellent battery life
  • Decent cameras
  • Stock Android, promise of timely updates
  • कमियां
  • Not fully waterproof
  • Low-light camera performance could’ve been better
डिस्प्ले5.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3090 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia 8, Nokia 7, Nokia, Android Pie, HMD Global
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  2. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  3. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  6. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  7. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  8. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  9. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  10. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »