Nokia 8 का 6 जीबी रैम वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानें क्या है और ख़ास

नोकिया 8 को अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था। यह 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। हैंडसेट लॉन्च करने के बाद से ही चर्चा थी कि इस हैंडसेट का 6 जीबी रैम वेरिएंट आएगा। ऐसा लगता है कि कंपनी ने चुपचाप अपने फ्लैगशिप Nokia 8 स्मार्टफोन का प्रीमियम वर्ज़न भी मार्केट में उपलब्ध करा दिया है।

Nokia 8 का 6 जीबी रैम वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानें क्या है और ख़ास
ख़ास बातें
  • नोकिया 8 को अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था
  • यह 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है
  • नया वेरिएंट नोकिया के घरेलू मार्केट में फिनलैंड में लॉन्च किया गया है
विज्ञापन
नोकिया 8 को अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था। यह 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। हैंडसेट लॉन्च करने के बाद से ही चर्चा थी कि इस हैंडसेट का 6 जीबी रैम वेरिएंट आएगा। ऐसा लगता है कि कंपनी ने चुपचाप अपने फ्लैगशिप Nokia 8 स्मार्टफोन का प्रीमियम वर्ज़न भी मार्केट में उपलब्ध करा दिया है। नोकिया 8 का यह वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है। नया वेरिएंट नोकिया के घरेलू मार्केट में फिनलैंड में लॉन्च किया गया है।

नोकिया 8 के 4 जीबी रैम वेरिएंट को भारत में सितंबर महीने में 36,999 रुपये में लॉन्च किया था। कंपनी ने 'बोथीज़' को नोकिया 8 का सबसे अहम फ़ीचर बताया है। इस फीचर की मदद से यूज़र फोन के फ्रंट व रियर कैमरे से एक साथ वीडियो और तस्वीरें ले सकते हैं। यह स्मार्टफोन कंपनी का पहला प्रोडक्ट है जिसे कार्ल ज़ाइस के साथ साझेदारी में बनाया गया है।


Nokia 8 की सबसे अहम खासियत कैमरे हैं। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। वहीं, फ्रंट पैनल पर भी 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। बैटरी 3090 एमएएच की है।

Nokia 8 में 5.3 इंच का 2के एलसीडी डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। फोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ यूएसबी 3.1 टाइप-सी कनेक्टिविटी है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि Nokia 8 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओ पर चलेगा। लेकिन ऐसा नहीं है। अभी यह फोन एंड्रॉयड 7.1.1 पर चलेगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great performance
  • Very good display
  • Excellent battery life
  • Decent cameras
  • Stock Android, promise of timely updates
  • कमियां
  • Not fully waterproof
  • Low-light camera performance could’ve been better
डिस्प्ले5.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3090 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia 8 Feature, Nokia 8 Variant
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »