Nokia 8 के नए वेरिएंट में हो सकता है 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज

एचएमडी ग्लोबल ने पिछले महीने ही Nokia 8 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। ऐसा लगता है कि अब कंपनी इस हैंडसेट को अमेरिकी मार्केट में उतारने की तैयारी कर रही है, जिसमें कुछ भी चौंकाने वाला नहीं है। लेकिन असल खबर यह है कि HMD Global द्वारा अमेरिकी मार्केट में इस फोन के ज़्यादा रैम और स्टोरेज वाले वेरिेएंट को लॉन्च किया जा सकता है।

Nokia 8 के नए वेरिएंट में हो सकता है 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज
ख़ास बातें
  • अमेरिकी एफसीसी लिस्टिंग में नोकिया 8 के वेरिएंट के अलग मॉडल नंबर
  • लिस्टिंग के मुताबिक, नोकिया 8 में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज है
  • इस फोन को भारतीय मार्केट में भी लॉन्च करने की तैयारी है
विज्ञापन
एचएमडी ग्लोबल ने पिछले महीने ही Nokia 8 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। ऐसा लगता है कि अब कंपनी इस हैंडसेट को अमेरिकी मार्केट में उतारने की तैयारी कर रही है, जिसमें कुछ भी चौंकाने वाला नहीं है। लेकिन असल खबर यह है कि HMD Global द्वारा अमेरिकी मार्केट में इस फोन के ज़्यादा रैम और स्टोरेज वाले वेरिेएंट को लॉन्च किया जा सकता है। यह जानकारी अमेरिकी एफसीसी लिस्टिंग से सामने आई है।

फिनलैंड की इस कंपनी ने अमेरिकी एफसीसी लिस्टिंग में नोकिया 8 के वेरिएंट के अलग मॉडल नंबर बदल डाले हैं। यह जानकारी नोकियापावर यूज़र ने एक रिपोर्ट के ज़रिए दी। लिस्टिंग के मुताबिक, नोकिया 8 में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज है। इसका मतलब है कि कंपनी अमेरिकी मार्केट में स्मार्टफोन का अपडेट किया हुआ मॉडल लाना चाहती है।

इस बीच एचएमडी ग्लोबल ने इस फोन को भारतीय मार्केट में भी लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। नोकिया 8 फ्लैगशिप एंड्रॉयड स्मार्टफोन को 26 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट दिल्ली में आयोजित हो रहा है।


अब बात नोकिया 8 के अहम फीचर की। यह स्मार्टफोन कंपनी का पहला प्रोडक्ट है जिसे कार्ल ज़ाइस के साथ साझेदारी में बनाया गया है। ज़ाहिर है कि Nokia 8 की सबसे अहम खासियत कैमरे हैं। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। वहीं, फ्रंट पैनल पर भी 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है। फोन सिंगल सिम के अलावा हाइब्रिड डुअल सिम विकल्प के साथ आएगा। फोन में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। बैटरी 3090 एमएएच की है।

Nokia 8 में 5.3 इंच का 2के एलसीडी डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। फोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ यूएसबी 3.1 टाइप-सी कनेक्टिविटी है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great performance
  • Very good display
  • Excellent battery life
  • Decent cameras
  • Stock Android, promise of timely updates
  • कमियां
  • Not fully waterproof
  • Low-light camera performance could’ve been better
डिस्प्ले5.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3090 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  2. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
  4. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  5. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  6. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  7. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  8. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  9. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  10. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »