नोकिया 6 की फ्लैश सेल के लिए 10 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

नोकिया 6 की फ्लैश सेल के लिए 10 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन
ख़ास बातें
  • JD.com पर रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 10 लाख को पार कर गया है
  • एक तरह से यह नोकिया की दीवानगी का एक और उदाहरण है
  • स्मार्टफोन की पहली फ्लैश सेल 19 जनवरी को आयोजित होगी
विज्ञापन
चीनी मार्केट में 19 जनवरी को होने वाली फ्लैश सेल से पहले नोकिया 6 को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। याद रहे कि मात्र 24 घंटे में अंदर इस हैंडसेट के लिए ढाई लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाए थे। अब जानकारी मिली है कि JD.com पर रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 10 लाख को पार कर गया है। यह नोकिया और एचएमडी ग्लोबल के लिए कई मामलों में अहम है। एक तरह से यह नोकिया की दीवानगी का एक और उदाहरण है।

एचएमडी ग्लोबल ने पिछले हफ्ते नोकिया ब्रांड के एंड्रॉयड स्मार्टफोन नोकिया 6 से पर्दा उठाया था। स्मार्टफोन की पहली फ्लैश सेल 19 जनवरी को आयोजित होगी। यह सेल चीन की ई-कॉमर्स साइट जेडी डॉट कॉम पर होगी।
 
nokia6

कागज़ी तौर पर नोकिया 6 में कुछ भी अनोखा या अनदेखा नहीं है। चीनी मार्केट में यह फोन 1,699 चीनी युआन (करीब 17,000 रुपये) में ब्लैक कलर में मिलेगा।

याद दिला दें कि नोकिया इस फोन में 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है और सुरक्षा के लिए 2.5डी गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है। फोन में 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है। डुअल-सिम वाले इस स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की नॉन-रीमूवेबल बैटरी दी गई है।

बात करें कैमरे की तो इस फोन में डुअल-टोन फ्लैश और फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी लेने के लिए नोकिया 6 में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस स्मार्टफोन में तेज आवाज़ के लिए डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी और 'डुअल एम्पलिफायर' दिया गया है। इस स्मार्टफोन में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर है जो होम बटन में इंटिग्रेटेड है। यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है।

दूसरी तरफ, जानकारी दी गई है कि 26 फरवरी को नोकिया ब्रांड के और स्मार्टफोन लॉन्च होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »