नोकिया 6 की पहली सेल अगले हफ्ते होगी

नोकिया 6 की पहली सेल अगले हफ्ते होगी
विज्ञापन
नोकिया ने इसी महीने अपने नोकिया 6 स्मार्टफोन को लॉन्च करने के साथ बहु-प्रतीक्षित वापसी की है। नोकिया 6 स्मार्टफोन की बिक्री अगले महीने से चीन में शुरू होगी। कंपनी ने एक फेसबुक पोस्ट में इस ख़बर की पुष्टि की।

फेसबुक ने एक पोस्ट में कहा, ''तैयार हो जाइये! नोकिया 6 चीन आ रहा है! इस बारे में और ज्यादा घोषणा 26 फरवरी को की जाएगी...तारीख सेव कर लीजिए! ''

बता दें कि 26 फरवरी के एक दिन बाद ही बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस की शुरुआत हो रही है। इसलिए हमें उम्मीद है कि नोकिया ब्रांड के नए फोन एचएमडी ग्लोबल द्वारा पेश किया जा सकता है। कंपनी इस इवेंट में चीन के अलावा दूसरे बाज़ारों में कुछ दूसरे नोकिया एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है।

इसके अलावा, नोकिया 6 के लिए कंपनी ने चीन में जेडीडॉटकॉम को रिटेल पार्टनर बनाया है। 19 जनवरी को होने वाली पहली सेल के लिए स्मार्टफोन के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 1,699 चीनी युआन (करीब 17,000 रुपये) वाले नोकिया 6 स्मार्टफोन की बिक्री शुरू होगी। यह ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा। हाल ही में, चीनी टेलीकम्युनिकेशंस सर्टिफिकेशन साइट टीना पर इस स्मार्टफोन का सिल्वर कलर वेरिएंट देखा गया था। इससे पहले एचएमडी ग्लोबल ने पुष्टि की थी कि यह स्मार्टफोन चीनी बाज़ार के लिए एक्सक्लूसिव होगा।

अभी यह साफ नहीं है कि नोकिया एमडब्ल्यूसी 2017 में कई सारे डिवाइस लॉन्च करने की योजना बना रही है। लेकिन ताजा लीक से इसी तरह की जानकारी सामने आई है। इस बारे में आने वाले समय में और ज्यादा जानकारी मिलने की उम्मीद है। एमडब्ल्यूसी 2017 की शुरुआत 27 फरवरी से होगी और 2 मार्च तक चलेगी। कंपनी द्वारा इस साल सात नोकिया एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च करने की उम्मीद है। इसके अलावा कंपनी नोकिया ब्रांड वाले भी कई फ़ीचर फोन लॉन्च किए जा सकते हैं।

याद दिला दें कि नोकिया इस फोन में 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है और सुरक्षा के लिए 2.5डी गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है। फोन में 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है। डुअल-सिम वाले इस स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी दी गई है। बात करें कैमरे की तो इस फोन में डुअल-टोन फ्लैश और फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी लेने के लिए नोकिया 6 में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस स्मार्टफोन में तेज आवाज़ के लिए डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी और 'डुअल एम्पलिफायर' दिया गया है। इस स्मार्टफोन में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर है जो होम बटन में इंटिग्रेटेड है। यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  2. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  7. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  8. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »