नोकिया 6 के लिए दीवानगी और बढ़ी, रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 14 लाख पार

नोकिया 6 के लिए दीवानगी और बढ़ी, रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 14 लाख पार
ख़ास बातें
  • अब तक करीब 14 लाख लोगों ने फोन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है
  • पहली फ्लैश सेल में नोकिया 6 एक मिनट के अंदर ही आउट ऑफ स्टॉक हो गया था
  • बता दें कि फ्लैश सेल ई-कॉमर्स जेडी डॉट कॉम पर आयोजित की गई थी
विज्ञापन
चीन में एचएमडी ग्लोबल के नोकिया 6 एंड्रॉयड स्मार्टफोन को लेकर दीवानगी फिलहाल खत्म होती नहीं दिख रही है। इसका सबूत है दूसरी फ्लैश सेल से पहले रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा। अब तक करीब 14 लाख लोगों ने फोन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। पिछले हफ्ते चीन में आयोजित हुई पहली फ्लैश सेल में नोकिया 6 एक मिनट के अंदर ही आउट ऑफ स्टॉक हो गया था। बता दें कि फ्लैश सेल ई-कॉमर्स जेडी डॉट कॉम पर आयोजित की गई थी।

याद दिला दें कि पहली फ्लैश से दो दिन पहले ही रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 10 लाख पार किया था।
 
nokia

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के ग्राहकों को किसी किस्म का भुगतान नहीं करना पड़ता है। स्मार्टफोन खरीदने की इच्छा रखने वाला कोई भी ग्राहक ई-कॉमर्स साइट पर जाकर रजिस्टर करवा सकता है। रजिस्ट्रेशन के लिए बस ई-कॉमर्स साइट के एक अकाउंट की ज़रूरत पड़ेगी। अफसोस की बात यह है कि करीब 16,800 रुपये वाला यह स्मार्टफोन सिर्फ चीन में बिक रहा है।

दूसरी तरफ, रजिस्ट्रेशन के आंकड़ों को हम सेल का आंकड़ा नहीं मान सकते। क्योंकि यह प्री-ऑर्डर नहीं है। ये रजिस्ट्रेशन आंकड़े हैंडसेट के ब्लैक कलर वेरिएंट के लिए हैं। खबर तो ऐसी भी है कि कंपनी जल्द ही इसका सिल्वर कलर वेरिएंट पेश करेगी।

याद दिला दें कि नोकिया के इस फोन में 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है और सुरक्षा के लिए 2.5डी गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है। फोन में 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है। डुअल-सिम वाले इस स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की नॉन-रीमूवेबल बैटरी दी गई है।

बात करें कैमरे की तो इस फोन में डुअल-टोन फ्लैश और फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी लेने के लिए नोकिया 6 में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस स्मार्टफोन में तेज आवाज़ के लिए डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी और 'डुअल एम्पलिफायर' दिया गया है। इस स्मार्टफोन में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर है जो होम बटन में इंटिग्रेटेड है। यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है।

दूसरी तरफ, जानकारी दी गई है कि 26 फरवरी को नोकिया ब्रांड के और स्मार्टफोन लॉन्च होंगे।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Stock Android
  • Great speakers
  • कमियां
  • Heats up with heavy use
  • Sub-par camera performance
  • Slow charging
  • No notification LED
  • Slightly overpriced
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia Phone, Nokia 6 Sale, Nokia 6 Registration
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »