नोकिया 6 पहली फ्लैश सेल में मिनट भर में हुआ आउट ऑफ स्टॉकः रिपोर्ट

नोकिया 6 पहली फ्लैश सेल में मिनट भर में हुआ आउट ऑफ स्टॉकः रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • ई-कॉमर्स साइट JD.com पर नोकिया 6 की पहली फ्लैश सेल आयोजित हुई
  • इस मिड रेंज एंड्रॉयड स्मार्टफोन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है
  • पिछले 3 साल में नोकिया ब्रांडिंग के साथ आने वाला यह पहला स्मार्टफोन है
विज्ञापन
एचएमडी ग्लोबल ने चीन में ई-कॉमर्स साइट JD.com पर नोकिया 6 की पहली फ्लैश सेल आयोजित की। उम्मीद के मुताबिक, डिवाइस मिनट भर में आउट ऑफ स्टॉक हो गया। बता दें कि नोकिया के इस मिड रेंज एंड्रॉयड स्मार्टफोन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। हैंडसेट की पहली फ्लैश सेल में हिस्सा लेने के लिए 14 जनवरी तक ही 10 लाख से ज़्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।

Anzhuo.cn की रिपोर्ट में कहा गया है कि एचएमडी ग्लोबल ने हैंडसेट के कितने यूनिट सेल के लिए उपलब्ध कराए थे, यह तो पता नहीं है। लेकिन एक मिनट के अंदर ही सारे हैंडसेट बिक गए। यह तो साफ है कि नोकिया 6 की सेल को मिली प्रतिक्रिया को लेकर एचएमडी ग्लोबल बेहद ही उत्साहित होगी। बता दें कि इस स्मार्टफोन के लिए पहले 24 घंटे में ही ढाई लाख से ज़्यादा रजिस्ट्रेशन हुए थे।

नोकिया 6 हैंडसेट पिछले तीन साल में नोकिया की ब्रांडिंग के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है। चीन में इसकी कीमत 1,699 चीनी युआन (करीब  17,000 रुपये) रखी गई है। स्पेसिफिकेशन को देखते हुए यह थोड़ी ज़्यादा लगती है।

याद दिला दें कि नोकिया के इस फोन में 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है और सुरक्षा के लिए 2.5डी गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है। फोन में 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है। डुअल-सिम वाले इस स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की नॉन-रीमूवेबल बैटरी दी गई है।

बात करें कैमरे की तो इस फोन में डुअल-टोन फ्लैश और फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी लेने के लिए नोकिया 6 में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस स्मार्टफोन में तेज आवाज़ के लिए डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी और 'डुअल एम्पलिफायर' दिया गया है। इस स्मार्टफोन में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर है जो होम बटन में इंटिग्रेटेड है। यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है।

दूसरी तरफ, जानकारी दी गई है कि 26 फरवरी को नोकिया ब्रांड के और स्मार्टफोन लॉन्च होंगे।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Stock Android
  • Great speakers
  • कमियां
  • Heats up with heavy use
  • Sub-par camera performance
  • Slow charging
  • No notification LED
  • Slightly overpriced
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  5. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  6. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  7. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  8. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  9. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  10. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »