नोकिया 6 का 3 जीबी रैम वेरिएंट मिल रहा है सस्ते में

ऐसा लगता है कि नोकिया 6 के 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत भारत में कम हो गई है। इस स्मार्टफोन को पिछले साल जून महीने में 14,999 रुपये में लॉन्च किया गया था और अब यह अमेज़न इंडिया पर 13,499 रुपये में बिक रहा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 मार्च 2018 18:31 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 6 का 3 जीबी रैम वेरिएंट अमेज़न पर 13,499 रुपये में बिक रहा है
  • नोकिया 6 का सिल्वर और मैट ब्लैक वेरिएंट सस्ती कीमत में उपलब्ध है
  • जनवरी महीने के आखिर में नोकिया 6 को मिला था एंड्रॉयड 8.0 ओरियो का अपडेट
ऐसा लगता है कि नोकिया 6 के 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत भारत में कम हो गई है। इस स्मार्टफोन को पिछले साल जून महीने में 14,999 रुपये में लॉन्च किया गया था और अब यह अमेज़न इंडिया पर 13,499 रुपये में बिक रहा है। नोकिया 6 की कीमत में यह कटौती एचएमडी ग्लोबल द्वारा मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 में नोकिया 6 (2018) एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन लॉन्च करने के कुछ दिनों के बाद ही की गई है। ताज़ा कटौती के बाद नोकिया 6 का 3 जीबी रैम वेरिएंट अब मजबूती के साथ शाओमी रेडमी नोट 5 और हॉनर 7एक्स को चुनौती देगा।

बता दें कि नोकिया 6 का सिल्वर और मैट ब्लैक वेरिएंट सस्ती कीमत में उपलब्ध है। अमेज़न इंडिया इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में 12,111 रुपये तक की छूट दे रही है। हमने नई कीमत को लेकर एचएमडी ग्लोबल को संपर्क किया है। आधिकारिक बयान के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह कटौती स्थाई है या नहीं।
Advertisement


बता दें कि डुअल सिम नोकिया 6 को एंड्रॉयड नूगा के साथ लॉन्च किया गया था। जनवरी महीने के आखिर में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो का अपडेट मिला था। बता दें कि मार्कट में नोकिया 6 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की बिक्री फरवरी महीने में ही शुरू हुई थी। इसकी कीमत 16,999 रुपये है।
Advertisement
 

नोकिया 6 के स्पेसिफिकेशन

नोकिया 6 में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जो 2.5डी गोरिल्ला ग्लास के साथ आता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट है। नोकिया 6 एक डुअल सिम फोन है और इसमें 3000 एमएएच की बैटरी है।

नोकिया 6 की यूनीबॉडी को 6000 सीरीज़ एल्यूमीनियम के साथ बनाया गया है। वहीं, होम बटन ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और डुअल टोन फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन डॉल्बी एटमस टेक्नोलॉजी के साथ आता है और तेज़ आवाज़ के लिए डुअल एंप्लिफायर दिए गए हैं। होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Stock Android
  • Great speakers
  • Bad
  • Heats up with heavy use
  • Sub-par camera performance
  • Slow charging
  • No notification LED
  • Slightly overpriced
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.