• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Nokia 6.3 के कथित रेंडर में दिखा वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच व क्वाड रियर कैमरा सेटअप

Nokia 6.3 के कथित रेंडर में दिखा वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच व क्वाड रियर कैमरा सेटअप

हाल ही कि एक रिपोर्ट में दावा किया गया था Nokia 6.3 ( जिसका नाम Nokia 6.4 भी हो सकता है) फोन कथित रूप से 4,500 एमएएच बैटरी से लैस हो सकता है।

Nokia 6.3 के कथित रेंडर में दिखा वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच व क्वाड रियर कैमरा सेटअप

रेंडर में 3.5mm हेडफोन पोर्ट भी देखा जा सकता है

ख़ास बातें
  • Nokia 6.3 में मिल सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • फोन का डायमेंशन 164.9x76.8x9.2mm हो सकता है
  • रेंडर में कैमरा मॉड्यूल के नीचे ओवल शेप का फ्लैश भी मौजूद है
विज्ञापन
Nokia 6.3 ( जिसका नाम Nokia 6.4 भी हो सकता है) के कथित रेंडर्स ऑनलाइन लीक हुए हैं, जिसमें फोन के 360 डिग्री लुक को देखा जा सकता है। जानें-माने टिप्सटर द्वारा साझा की गई तस्वीरों के  अनुसार, यह फोन वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच और क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। इसके अलावा फोन का डायमेंशन 164.9x76.8x9.2mm होगा और इसमें 6.45 इंच का फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा। अन्य फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में मिल सकते हैं उनमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm पोर्ट और गूगल असिस्टेंट बटन शामिल है।

जानें-माने Steve Hemmerstoffer उर्फ OnLeaks ने Voice के माध्यम से स्मार्टफोन की कुछ तस्वीरें साझा की गई है जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह Nokia 6.3 या फिर Nokia 6.4 स्मार्टफोन की तस्वीरें हैं। टिप्सटर का कहना है कि वह फोन के नाम को लेकर निश्चित नहीं है, क्योंकि Nokia स्मार्टफोन की ब्रांड लाइसेंस कंपनी HMD Global स्मार्टफोन के नामों को लेकर निश्चित नहीं है। उदाहरण के तौर पर कंपनी X2 से सीधे X4 फोन पेश कर चुकी है। हालांकि, टिप्सटर ने यह जरूर जानकरी दी है कि यह फोन Nokia 6.2 का सक्सेसर हो सकता है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो टिप्सटर का दावा है कि कथित नोकिया 6.3 या फिर नोकिया 6.4 फोन में 6.45 इंच फ्लैट डिस्प्ले के साथ वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन का डायमेंशन 164.9x76.8x9.2mm होगा। फोन के पिछले हिस्से पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है, जो कि सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल में स्थित है। मॉड्यूल के नीचे ओवल शेप का फ्लैश भी मौजूद है।

कथित नोकिया 6.3 या फिर नोकिया फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है और पावर बटन को फोन के साइड में जगह दी जाएगी बिल्कुल वॉल्यूम रॉकर के नीचे। साथ ही फोन के बायीं किनारे पर गूगल असिस्टेंट बटन भी मौजूद होगा। रेंडर में 3.5mm हेडफोन पोर्ट भी देखा जा सकता है। टिप्सटर का कहना है कि "एक सॉलिड-मिड रेंज वाला नोकिया फोन अप्रैल के अंत में लॉन्च किया जा सकता है।"

हाल ही कि एक रिपोर्ट में दावा किया गया था Nokia 6.3 ( जिसका नाम Nokia 6.4 भी हो सकता है) फोन कथित रूप से 4,500 एमएएच बैटरी से लैस हो सकता है। फोन के बैटरी मॉडल कथित रूप से TUV Rheinland certification वेबसाइट पर लिस्ट हुए थे। फिलहाल, नोकिया की ब्रांड लाइसेंस कंपनी HMD Global ने Nokia 6.3/ Nokia 6.4 के संबंध में कोई जानकारी साझा नहीं की है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »