Nokia 6.2 को भारत में मिला Android 10 अपडेट, डार्क मोड के साथ जुड़े ये नए फीचर्स

Nokia 6.2 Android 10 अपडेट शुरुआत में कुछ देशों के लिए जारी किया गया है और अच्छी बात यह है कि इस लिस्ट में भारत भी शामिल है।

Nokia 6.2 को भारत में मिला Android 10 अपडेट, डार्क मोड के साथ जुड़े ये नए फीचर्स

Nokia 6.2 की भारत में कीमत 13,168 रुपये से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • Nokia 6.2 Android 10 अपडेट का डाउनलोड साइज़ 1.5 जीबी है
  • अपडेट मार्च 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आता है
  • नोकिया 6.2 एंड्रॉयड 10 अपडेट में डार्क मोड और स्मार्ट रिप्लाई भी शामिल
विज्ञापन
Nokia 6.2 को Android 10 अपडेट मिलना शुरू हो गया है, जो मार्च 2020 सिक्योरिटी पैच लेकर आता है। नोकिया 6.2 को पिछले साल अक्टूबर में एंड्रॉयड 9 के साथ लॉन्च किया गया था और अब लगभग छह महीने बाद फोन को एंड्रॉयड 10 अपडेट मिला है।  HMD Global ने कुछ समय पहले एंड्रॉयड 10 अपडेट के लिए रोडमैप जारी किया था और यह अपडेट उस रोडमैप के हिसाब से सही समय पर जारी किया गया है। जैसा कि अधिकतर स्मार्टफोन के साथ होता है Nokia 6.2 के लिए Android 10 अपडेट भी एक स्टेज्ड रोलआउट है, जिसका मतलब है कि यह अपडेट शुरुआत में कुछ देशों में जारी होगा और उसके बाद अन्य देशों में।

नोकिया 6.2 एंड्रॉयड 10 अपडेट की जानकारी नोकिया कम्युनिटी पेज पर साझा की गई है। इसमें उन देशों की लिस्ट भी जारी की है, जहां यह अपडेट पहले फेज़ में जारी किया जाएगा। भारतीय यूज़र्स के लिए यह अच्छी बात है कि भारत पहले फेज़ में शामिल है। भारत के अलावा बांग्लादेश, बेल्जियम, कंबोडिया, फिनलैंड, फ्रांस, रूस समेत कई अन्य देश भी लिस्ट में शामिल हैं।

कंपनी ने फोरम पर यह भी बताया है कि इन देशों में से 10 प्रतिशत को नोकिया 6.2 अपडेट मंगलवार को प्राप्त होगा और 50 प्रतिशत को 1 मई तक मिलेगा। इन सभी क्षेत्रों को 3 मई तक अपडेट पूरी तरह से मिल जाएगा।

नोकिया कम्युनिटी पेज पर इस अपडेट का चेंजलॉग नहीं दिया गया है, लेकिन अपडेट प्राप्त करने वाले एक ट्विटर यूज़र ने इसका एक स्क्रीनशॉट साझा किया है। यह एंड्रॉयड 10 अपडेट सॉफ्टवेयर वर्ज़न V2.290 के साथ आता है और इसका साइज़ 1.5 जीबी है। इसमें डार्क मोड, स्मार्ट रिप्लाई, जेस्चर नेविगेशन जैसे नए फीचर्स के साथ प्राइवेसी और लोकेशन के लिए अतिरिक्त कंट्रोल भी शामिल किए गए हैं। इसके अलावा अपडेट मार्च 2020 सिक्योरिटी पैच के साथ आता है।
 
Nokia

यदि आपको इस अपडेट का नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो आप खुद से इसे जांच सकते हैं। इसके लिए आप अपने Nokia 6.2 की सेटिंग्स में जाएं और यहां 'अबाउट फोन' के अंदर 'सिस्टम अपडेट' पर जाएं। यहां आपको अपडेट की जानकारी मिलेगी। डाउनलोड साइज़ बड़ा है, इसलिए हम आपको इसे एक स्टेबल और हाई-स्पीड कनेक्शन के ज़रिए डाउनलोड करने और अपडेट इंस्टॉल करने से पहले अपने फोन की बैटरी को चार्ज रखने की सलाह देंगे।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  2. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  3. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  4. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  5. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  6. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  7. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
  8. चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
  9. Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में काम शुरू, बेंगलुरु में बनने लगी टीम
  10. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »