नोकिया 3310 (2017) की बंपर प्री-ऑर्डर बुकिंग, नोकिया 6 फिर हुआ आउट ऑफ स्टॉक

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 8 मार्च 2017 13:30 IST
ख़ास बातें
  • सबसे ज़्यादा सुर्खियां नए अवतार वाले नोकिया 3310 ने बटोरीं
  • यह कारफोन वेयरहाउस पर प्री-ऑर्डर बुकिंग के लिए उपलब्ध है
  • चीनी मार्केट में नोकिया 6 के 32 जीबी मॉडल को उपलब्ध कराया गया
स्मार्टफोन मार्केट में एचएमडी ग्लोबल ने जनवरी महीने में नोकिया ब्रांड की वापसी कराई। वापसी नोकिया 6 स्मार्टफोन से हुई और ब्रांड के प्रशंसकों ने इसे हाथों हाथ लिया। पहली फ्लैश सेल में तो यह स्मार्टफोन मिनट भर में आउट ऑफ स्टॉक हो गया। इसके बाद एचएमडी ग्लोबल ने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में ग्लोबल मार्केट में कदम रख दिया। इस दौरान दो नए स्मार्टफोन नोकिया 3 और नोकिया 5 लॉन्च किए गए। हालांकि, सबसे ज़्यादा सुर्खियां नए अवतार वाले नोकिया 3310 ने बटोरीं। इसके डिज़ाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं और रंगीन डिस्प्ले भी दिया गया है। इस डिवाइस की कीमत 33 यूरो है और यह कारफोन वेयरहाउस पर प्री-ऑर्डर बुकिंग के लिए उपलब्ध है। अब जानकारी मिली है कि इस फ़ीचर फोन को लेकर भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।


'द टेलीग्राफ' ने रिटेलर के हवाले से लिखा है कि नोकिया 3310 (2017) फ़ीचर फोन की अप्रत्याशित मांग है। यह रिटेलर यूनाइटेड किंगडम में इस फ़ीचर फोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग लेने वाला अकेला प्लेटफॉर्म है।

कारफोन वेयरहाउस के यूके डायरेक्टर एंड्र्यू विलसन ने कहा, "नोकिया 3310 को नए अवतार में लॉन्च किए जाने के बाद इस फोन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। कारफोन वेयरहाउस के लिए प्री-ऑर्डर बुकिंग की स्थिति बेहद ही मजबूत है। ऐसा लगता है कि ज़्यादा से ज़्यादा लोग इस फोन को खरीदना चाहते हैं।"
Advertisement

इसके अलावा रिसर्च फर्म कैप्टीफाय ने दावा किया है कि फ़ीचर फोन लॉन्च किए जाने के बाद से नोकिया ब्रांड को लेकर उत्सुकता बढ़ी है। नोकिया के सर्च में 797 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

दूसरी तरफ, विश्लेषकों का मानना है कि नोकिया में सिर्फ 2.5जी कनेक्टिविटी होने के कारण इसे अमेरिका और कनाडा जैसे मार्केट में नुकसान होगा। क्योंकि इन पश्चिमी देशों में यह कनेक्टिविटी नहीं उपलब्ध है।
Advertisement

नोकिया 6 स्मार्टफोन की बात करें तो चीनी मार्केट में जेडी डॉट कॉम पर 64 जीबी के साथ 32 जीबी मॉडल को उपलब्ध कराया गया है। आखिरी सेल में भी यह फोन तुरंत ही आउट ऑफ स्टॉक हो गया। नोकियापावरयूज़र की रिपोर्ट में कहा गया है कि डिवाइस के लिए कई लोगों ने प्री-ऑर्डर बुकिंग कराई है और वेबसाइट पर 28,000 यूज़र रिव्यू भी डाले गए हैं। इन आंकड़ों से ऐसा लगता है कि नोकिया ब्रांड को लेकर उत्सुकता खत्म नहीं हो रही। नोकिया 6 को जल्द ही ग्लोबल मार्केट में बेचा जाएगा। हालांकि, भारत में सबसे पहले नोकिया 3310 (2017) को उतारा जाएगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive design
  • Good build quality
  • Great battery life
  • Bad
  • High price tag
  • Disappointing 'Snake' game
  • Average camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

प्रोसेसर

सिंग्गल-कोर

फ्रंट कैमरा

नहीं

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

स्टोरेज

16एमबी

बैटरी क्षमता

1200 एमएएच

ओएस

Series 30

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Stock Android
  • Great speakers
  • Bad
  • Heats up with heavy use
  • Sub-par camera performance
  • Slow charging
  • No notification LED
  • Slightly overpriced
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia 6 Sale, Mobiles, Android
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.