Nokia 3310 (2017) 3जी वेरिएंट सितंबर या अक्टूबर में होगा लॉन्च: रिपोर्ट

पिछले महीने ही, नोकिया 3310 (2017) के 3जी वेरिएंट को यूएस एफसीसी की सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था। अब तक इस वेरिएंट की मौज़ूदगी की लिस्टिंग के अलावा बेहद कम जानकारी का खुलासा हुआ था।

Nokia 3310 (2017) 3जी वेरिएंट सितंबर या अक्टूबर में होगा लॉन्च: रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • नए वेरिएंट के ओरिजिनल वेरिएंट के समान डाइमेंशन में ही आने की उम्मीद है
  • पिछले महीने एफसीसी लिस्टिंग से इस वेरिएंट का खुलासा हुआ था
  • नोकिया 3310 भारत में मई में लॉन्च हुआ था
विज्ञापन
पिछले महीने ही, नोकिया 3310 (2017) के 3जी वेरिएंट को यूएस एफसीसी की सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था। अब तक इस वेरिएंट की मौज़ूदगी की लिस्टिंग के अलावा बेहद कम जानकारी का खुलासा हुआ था। लेकिन अब नोकिया 3310 (2017) के 3जी वेरिएंट के बारे में ज़्यादा जानकारी का पता चला है। लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, इस फोन का 3जीी वेरिएंट सितंबर के आख़िर या अक्टूबर की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

Nokiapoweruser की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर पर एक ग्राहक द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में आयरलैंड की टेलीकॉम कैरियर Ireland Online ने कहा कि नोकिया 3310 (2017) के 3जी वेरिएंट को सितंबर के आख़िर या अक्टूबर की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। अब यह ट्वीट डिलीट कर दिया गया है। याद दिला दें कि, हैंडसेट के 3जी वेरिएंट की एफसीसी लिस्टिंग से खुलासा हुआ है कि फोन का डाइमेंशन, ओरिजिनल नोकिया 3310 (2017) की तरह ही होगा।

नोकिया 3310 (2017) में एक 2.4 इंच क्यूवीजीए  (240x320 पिक्सल) कलर डिस्प्ले है, जबकि ओरिजिनल नोकिया 3310 में 48x84 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन दिया गया था। नोकिया 3310 में एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।  हैंडसेट 2जी कनेक्टिविटी के साथ आता है और नोकिया 30+ ओएस पर चलेगा। इनबिल्ट स्टोरेज 16 एमबी है और आप 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। इसकी बैटरी 1200 एमएएच की है।

डुअल सिम वाले इस फोन में एलईडी टॉर्चलाइट भी है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में माइक्रो यूएसबी, 3.5 एवी कनेक्टर और ब्लूटूथ 3.0 शामिल हैं। इस हैंडसेट का डाइमेंशन 115.6 x 51.0 x 12.8 मिलीमीटर है और वज़न 79.6 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Attractive design
  • Good build quality
  • Great battery life
  • कमियां
  • High price tag
  • Disappointing 'Snake' game
  • Average camera
डिस्प्ले2.40 इंच
प्रोसेसरसिंग्गल-कोर
फ्रंट कैमरानहीं
रियर कैमरा2-मेगापिक्सल
स्टोरेज16एमबी
बैटरी क्षमता1200 एमएएच
ओएसSeries 30
रिज़ॉल्यूशन240x320 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mobiles, Nokia, HMD Global
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »