Nokia 3310 (2017) के 3जी वेरिएंट का पता चला

हम और आप एचएमडी ग्लोबल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 8 का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। Nokia 8 को 16 अगस्त को लॉन्च किया जाना है। लेकिन इस बीच नोकिया 3310 (2017) से जुड़ी बड़ी खबर आई है।

Nokia 3310 (2017) के 3जी वेरिएंट का पता चला
ख़ास बातें
  • Nokia 3310 (2017) के 3जी वेरिएंट पर काम चल रहा है
  • Nokia 3310 (2017) का 2जी वेरिएंट लॉन्च हुआ था
  • वेबसाइट पर TA-1036 मॉडल से एक नोकिया फोन को लिस्ट किया गया है
विज्ञापन
हम और आप एचएमडी ग्लोबल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 8 का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। Nokia 8 को 16 अगस्त को लॉन्च किया जाना है। लेकिन इस बीच नोकिया 3310 (2017) से जुड़ी बड़ी खबर आई है। आपको तो याद ही होगा कि जब इस साल मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में नोकिया 3310 के नए अवतार में वापसी हुई तो सबसे ज़्यादा निराशा इसमें सिर्फ 2जी सपोर्ट लेकर हुई थी। अब अमेरिकी एफसीसी सर्टिफिकेशन से पता चला है कि Nokia 3310 (2017) के 3जी वेरिएंट पर काम चल रहा है।

दरअसल, Nokia 3310 (2017) को लॉन्च करके फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया से जुड़ी पुरानी यादों को भुनाने की कोशिश की। लेकिन आज की तारीख में 2जी कनेक्टिविटी वाला फोन ग्राहकों की ज़रूरत के हिसाब से नहीं है। संभवतः इस वजह से कंपनी ने नोकिया 3310 के 3जी वेरिएंट बनाने का फैसला किया है। अमेरिकी एफसीसी सर्टिफिकेशन की वेबसाइट पर TA-1036 मॉडल से एक नोकिया फोन को लिस्ट किया गया है। इसके बारे में जानकारी नोकिया पावरयूज़र ने दी है। एफसीसी सर्टिफिकेशन में हैंडसेट के डाइमेंशन से नोकिया 3310 के 3जी वेरिएंट के बारे में पता चलता है।
 
nokia

फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में सबसे पहले नोकिया 3310 के नए अवतार या 2017 वर्ज़न को लॉन्च किया। कंपनी ने इसे 'मॉडर्न ट्विस्ट' का नाम दिया है। नोकिया 3310, नोकिया ब्रांड का अब तक का सबसे ज़्यादा बिकने वाला फ़ीचर फोन रहा है।

नोकिया 3310 में एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसमें 2.4 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले है। हैंडसेट 2जी कनेक्टिविटी के साथ आता है और नोकिया 30+ ओएस पर चलेगा। इनबिल्ट स्टोरेज 16 एमबी है और आप 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। इसकी बैटरी 1200 एमएएच की है।

डुअल सिम वाले इस फोन में एलईडी टॉर्चलाइट भी है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में माइक्रो यूएसबी, 3.5 एवी कनेक्टर और ब्लूटूथ 3.0 शामिल हैं। इस हैंडसेट का डाइमेंशन 115.6 x 51.0 x 12.8 मिलीमीटर है और वज़न 79.6 ग्राम।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Attractive design
  • Good build quality
  • Great battery life
  • कमियां
  • High price tag
  • Disappointing 'Snake' game
  • Average camera
डिस्प्ले2.40 इंच
प्रोसेसरसिंग्गल-कोर
फ्रंट कैमरानहीं
रियर कैमरा2-मेगापिक्सल
स्टोरेज16एमबी
बैटरी क्षमता1200 एमएएच
ओएसSeries 30
रिज़ॉल्यूशन240x320 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia 6, Mobiles
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  2. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  4. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  7. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  8. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  10. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »