नोकिया 3310 (2017) की बंपर प्री-ऑर्डर बुकिंग, नोकिया 6 फिर हुआ आउट ऑफ स्टॉक

नोकिया 3310 (2017) की बंपर प्री-ऑर्डर बुकिंग, नोकिया 6 फिर हुआ आउट ऑफ स्टॉक
ख़ास बातें
  • सबसे ज़्यादा सुर्खियां नए अवतार वाले नोकिया 3310 ने बटोरीं
  • यह कारफोन वेयरहाउस पर प्री-ऑर्डर बुकिंग के लिए उपलब्ध है
  • चीनी मार्केट में नोकिया 6 के 32 जीबी मॉडल को उपलब्ध कराया गया
विज्ञापन
स्मार्टफोन मार्केट में एचएमडी ग्लोबल ने जनवरी महीने में नोकिया ब्रांड की वापसी कराई। वापसी नोकिया 6 स्मार्टफोन से हुई और ब्रांड के प्रशंसकों ने इसे हाथों हाथ लिया। पहली फ्लैश सेल में तो यह स्मार्टफोन मिनट भर में आउट ऑफ स्टॉक हो गया। इसके बाद एचएमडी ग्लोबल ने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में ग्लोबल मार्केट में कदम रख दिया। इस दौरान दो नए स्मार्टफोन नोकिया 3 और नोकिया 5 लॉन्च किए गए। हालांकि, सबसे ज़्यादा सुर्खियां नए अवतार वाले नोकिया 3310 ने बटोरीं। इसके डिज़ाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं और रंगीन डिस्प्ले भी दिया गया है। इस डिवाइस की कीमत 33 यूरो है और यह कारफोन वेयरहाउस पर प्री-ऑर्डर बुकिंग के लिए उपलब्ध है। अब जानकारी मिली है कि इस फ़ीचर फोन को लेकर भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।


'द टेलीग्राफ' ने रिटेलर के हवाले से लिखा है कि नोकिया 3310 (2017) फ़ीचर फोन की अप्रत्याशित मांग है। यह रिटेलर यूनाइटेड किंगडम में इस फ़ीचर फोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग लेने वाला अकेला प्लेटफॉर्म है।

कारफोन वेयरहाउस के यूके डायरेक्टर एंड्र्यू विलसन ने कहा, "नोकिया 3310 को नए अवतार में लॉन्च किए जाने के बाद इस फोन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। कारफोन वेयरहाउस के लिए प्री-ऑर्डर बुकिंग की स्थिति बेहद ही मजबूत है। ऐसा लगता है कि ज़्यादा से ज़्यादा लोग इस फोन को खरीदना चाहते हैं।"

इसके अलावा रिसर्च फर्म कैप्टीफाय ने दावा किया है कि फ़ीचर फोन लॉन्च किए जाने के बाद से नोकिया ब्रांड को लेकर उत्सुकता बढ़ी है। नोकिया के सर्च में 797 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

दूसरी तरफ, विश्लेषकों का मानना है कि नोकिया में सिर्फ 2.5जी कनेक्टिविटी होने के कारण इसे अमेरिका और कनाडा जैसे मार्केट में नुकसान होगा। क्योंकि इन पश्चिमी देशों में यह कनेक्टिविटी नहीं उपलब्ध है।

नोकिया 6 स्मार्टफोन की बात करें तो चीनी मार्केट में जेडी डॉट कॉम पर 64 जीबी के साथ 32 जीबी मॉडल को उपलब्ध कराया गया है। आखिरी सेल में भी यह फोन तुरंत ही आउट ऑफ स्टॉक हो गया। नोकियापावरयूज़र की रिपोर्ट में कहा गया है कि डिवाइस के लिए कई लोगों ने प्री-ऑर्डर बुकिंग कराई है और वेबसाइट पर 28,000 यूज़र रिव्यू भी डाले गए हैं। इन आंकड़ों से ऐसा लगता है कि नोकिया ब्रांड को लेकर उत्सुकता खत्म नहीं हो रही। नोकिया 6 को जल्द ही ग्लोबल मार्केट में बेचा जाएगा। हालांकि, भारत में सबसे पहले नोकिया 3310 (2017) को उतारा जाएगा
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Attractive design
  • Good build quality
  • Great battery life
  • कमियां
  • High price tag
  • Disappointing 'Snake' game
  • Average camera
डिस्प्ले2.40 इंच
प्रोसेसरसिंग्गल-कोर
फ्रंट कैमरानहीं
रियर कैमरा2-मेगापिक्सल
स्टोरेज16एमबी
बैटरी क्षमता1200 एमएएच
ओएसSeries 30
रिज़ॉल्यूशन240x320 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Stock Android
  • Great speakers
  • कमियां
  • Heats up with heavy use
  • Sub-par camera performance
  • Slow charging
  • No notification LED
  • Slightly overpriced
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia 6 Sale, Mobiles, Android
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »