Nokia 2.2 की कीमत में कटौती, जानें नया दाम

Nokia 2.2 Price Cut: नोकिया 2.2 खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए काम की खबर है। HMD Global के इस नोकिया स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी गई है, जानें।

Nokia 2.2 की कीमत में कटौती, जानें नया दाम

Nokia 2.2 Price Cut: नोकिया 2.2 की कीमत में कटौती, जानें नया दाम

विज्ञापन
Nokia 2.2 Price Cut: नोकिया 2.2 खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए काम की खबर है। Nokia 2.2 की कीमत में कटौती कर दी गई है, इस बात की जानकारी HMD Global (इंडिया) के वाइस प्रेसिडेंट अजय मेहता ने ट्वीट के जरिए दी है। पिछले महीने नोकिया 2.2 और नोकिया 3.2 की कीमत में कटौती की गई थी। याद करा दें कि Nokia 2.2 को भारत में इस साल जून माह में लॉन्च किया गया था। खासियतों की बात करें तो Nokia ब्रांड का यह स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर और फेस अनलॉक फीचर से लैस है। मार्केट में नोकिया 2.2 की सीधी भिड़ंत Realme C2, Asus ZenFone Max M1 और Redmi 8 स्मार्टफोन से होती है।
 

Nokia 2.2 price in India

कीमत में कटौती के बाद अब नोकिया 2.2 के 2 जीबी रैम को 5,999 रुपये तो वहीं 3 जीबी रैम वेरिएंट को 6,999 रुपये में बेचा जा रहा है। जैसा कि हमने आपको बताा कि अजय मेहता ने ट्वीट कर कीमत में कटौती की जानकारी दी है। Nokia इंडिया के ऑनलाइन स्टोर पर पर Nokia 2.2 नई कीमत के साथ लिस्ट कर दिया गया है। इसके अलावा Flipkart पर भी नोकिया 2.2 नई कीमत के साथ लिस्ट किया जा चुका है।

याद करा दें कि भारत में Nokia 2.2 को 7,699 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। इस दाम में 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारा गया था। फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,699 रुपये थी। पिछले महीने कटौती के बाद नोकिया 2.2 का 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 6,599 रुपये में बेचा जा रहा था।
 

Nokia 2.2 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Nokia 2.2 एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा। इसमें 5.71 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में वाटरड्रॉप नॉच है जिसे नोकिया ने डिस्क्रीट सेल्फी नॉच का नाम दिया है। Nokia 2.2 में क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और साथ 3 जीबी तक रैम दिए गए हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Nokia फोन में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। फोन में जान फूंकने का काम करेगी 3,000 एमएएच की बैटरी। यह 5 वॉट की चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी तक है और फोन में 400 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है।

फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और जीपीएस जैसे कनेक्टिविटी फीचर हैं। फोन का डाइमेंशन 145.96x70.56x9.3 मिलीमीटर है और वज़न 153 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Stock Android with guaranteed updates
  • Good battery life
  • कमियां
  • Weak performance
  • Below-average cameras
  • Lacks fingerprint scanner
  • Slow face recognition
डिस्प्ले5.71 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो ए22
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , flipkart, HMD Global, Nokia
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »