Nokia 125 और Nokia 150 (2020) फीचर फोन भारत में लॉन्च, इन खूबियों से हैं लैस

Nokia 125 और Nokia 150 (2020) फीचर फोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इन दोनों ही फोन को मई में ग्लोबल मार्केट में एंट्री-लेवस मॉडल के तौर पर उन लोगों के लिए पेश किया गया था, जो बेसिक फोन रखने की इच्छा रखते हैं।

Nokia 125 और Nokia 150 (2020) फीचर फोन भारत में लॉन्च, इन खूबियों से हैं लैस

Nokia 125 और Nokia 150 (2020) दोनों ही फोन की बैटरी 1,020 एमएएच की है

ख़ास बातें
  • Nokia 125 और Nokia 150 (2020) दोनों ही फोन की सेल आज से शुरू
  • नोकिया 150 (2020) में मिलेगा MP3 प्लेयर और ब्लूटूथ वी3.0 सपोर्ट
  • नोकिया 125 मौजूद नहीं है VGA कैमरा
विज्ञापन
Nokia 125 और Nokia 150 (2020) फीचर फोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इन दोनों ही फोन को मई में ग्लोबल मार्केट में एंट्री-लेवस मॉडल के तौर पर उन लोगों के लिए पेश किया गया था, जो बेसिक फोन रखने की इच्छा रखते हैं। नोकिया 125 और नोकिया 150 (2020) पुराने फोन के डिज़ाइन को ही फॉलो करते हैं, जिसमें छोटी स्क्रीन के साथ फिज़िकल कीबोर्ड दिया गया है। दोनों ही फोन में डुअल-सिम सपोर्ट दिया गया है। नोकिया 125 फोन दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जबकि नोकिया 150 (2020) फोन तीन रंगों के विकल्प में आता है।
 

Nokia 125, Nokia 150 (2020): Price in India, availability

नोकिया 125 फोन 4MB रैम और 4MB स्टोरेज मॉडल में आता है, जिसकी कीमत 1,999 रुपये है। जैसे कि हमने बताया यह फोन दो कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, वो कलर है चारकोल ब्लैक और पाउडर व्हाइट। Nokia 150 (2020) फोन भी इसी कॉन्फिग्रेशन में आता है, जिसकी कीमत 2,299 रुपये है। इस फोन में आपको तीन कलर ऑप्शन मिलेंगे, वो हैं- ब्लैक, सियान और रेड। दोनों ही Nokia फीचर फोन की सेल आज 25 अगस्त से शुरू हो रही है, जिसे आप मोबाइल रीटेलर्स व Nokia.com के माध्यम से खरीद सकते हैं।
 

Nokia 125 specifications

डुअल-सिम (मिनी) नोकिया 125 फोन सीरीज़ 30+ सॉफ्टवेयर पर काम करता है। इसमें 2.4 इंच QVGA कलर डिस्प्ले और फिज़िकल टी9 कीबोर्ड व नेविगेशन के लिए बटन दिए गए हैं। यह MTK CPU और 4MB रैम और 4MB स्टोरेज से लैस है। हालांकि, नोकिया 125 में कोई कैमरा नहीं दिया गया है।

इस फोन में 1,020 एमएएच की रीमूवेबल बैटरी दी गई है, नोकिया का दावा है कि यह 19.4 घंटे का टॉक टाइम और 23.4 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। नोकिया 125 फोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक, एफ-एम रेडियो और GSM 900/1800  नेटवर्क बैंक का सपोर्ट मौजूद है। अंत में फोन का डाइमेंशन 132x50.5x15एमएम है और भार 91.3 ग्राम।
 

Nokia 150 (2020) specifications

नोकिया 150 (2020) में भी बिल्कुल वैसे ही स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं, जो कि नोकिया 125 में मौजूद हैं। लेकिन इसमें कुछ अतिरिक्त फीचर्स भी मौजूद है, जैसे इस फोन के बैक पैनल पर VGA  कैमरा फ्लैश सपोर्ट के साथ दिया गया है। वहीं, इस फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें MP3 प्लेयर और ब्लूटूथ वी3.0 सपोर्ट मौजूद है। इस फोन का डाइमेंशन 132x50.5x15mm और भार 90.54 ग्राम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  2. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  3. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  4. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  5. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  6. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  7. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  8. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  10. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »