Nokia 125 और Nokia 150 (2020) फीचर फोन से उठा पर्दा

नोकिया 125 फोन सिंगल सिम और डुअल सिम विकल्प में मिलेगा। दोनों ही वेरिएंट में 2.4 इंच QVGA कलर डिस्प्ले कीपैड के साथ दिया गया है।

Nokia 125 और Nokia 150 (2020) फीचर फोन से उठा पर्दा

Nokia 125, Nokia 150 (2020) को भारत में लॉन्च किए जाने की जानकारी नहीं

ख़ास बातें
  • Nokia 125 और Nokia 150 (2020) हैं VGA कैमरे से लैस
  • दोनों ही नोकिया फोन की बैटरी 1,020 एमएएच की है
  • नोकिया 150 (2020) में मिलेगा एमपी3 प्लेयर
विज्ञापन
Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने दो नए Nokia फीचर फोन लॉन्च किए हैं, जिनके नाम हैं- Nokia 125 और Nokia 150 (2020)। दोनों ही नोकिया फोन में 2.4 इंच का QVGA कलर डिस्प्ले और 1,020 एमएएच बैटरी दी गई है। इसके अलावा नोकिया 125 सिंगल सिम और डुअल सिम विकल्प के साथ आया है, जबकि नोकिया 150 (2020) फोन केवल डुअल-सिम वेरिएंट के साथ पेश किया गया है। नोकिया 150 (2020) फोन नोकिया 150 का ही रीब्रांडेड वर्ज़न है, जो कि साल 2016 में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने फोन लॉन्च के साथ ऐलान किया है कि ये फीचर फोन केवल चुनिंदा मार्केट्स में ही उपलब्ध होंगे। वैसे, उपलब्धता को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। यह भी साफ नहीं है कि ये नोकिया फोन भारत में लॉन्च होंगे भी या नहीं।
 

Nokia 125 and Nokia 150 (2020): Price and availability

कंपनी के अनुसार Nokia 125 की कीमत $24 (लगभग 1,800 रुपये) है। दूसरी तरफ, Nokia 150 (2020) फीचर फोन की कीमत $29 (लगभग 2,200 रुपये) है।

नोकिया 125 फोन चार्कोल ब्लैक और पाउडर व्हाइट कलर ऑप्शन में मिलेगा। नोकिया 150 फोन ब्लैक, सयान और रेड कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। याद दिला दें कि नोकिया 150 फोन सबसे पहले डुअल-सिम वेरिएंट के साथ साल 2016 में एचएमडी ग्लोबल द्वारा लॉन्च किया गया था।

एचएमडी ग्लोबल ने यह भी दावा किया है कि नोकिया 125 और नोकिया 150 (2020) में सभी नए डिज़ाइन मौजूद है, इसमें बड़े बटन के लिए अधिक जगह दी गई है, ताकि नेविगेशन, डायलिंग और टेक्सटिंग आसानी हो सके।
 

Nokia 125 specifications

नोकिया 125 फोन सिंगल सिम और डुअल सिम विकल्प में मिलेगा। दोनों ही वेरिएंट में 2.4 इंच QVGA कलर डिस्प्ले कीपैड के साथ दिया गया है। इसके अलावा नया नोकिया 125 फोन सीरीज़ 30+ सॉफ्टवेयर पर काम करता है और इसकी इंटरनल स्टोरेज 4 एमबी है। फोन में 4 एमबी रैम है और वीजीए कैमरे के साथ फ्लैश सपोर्ट भी दिया गया है।

इसके अलावा, नोकिया 125 फोन क्लासिक Snake Xenzia और दूसरे ट्राय एंड बाय गेम के साथ आता है। एचएमडी ग्लोबल का दावा है कि फोन में 1,020 एमएएच की रीमूवेबल बैटरी दी गई है, जो कि 23.4 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम देगी।

कनेक्टिविटी के लिए नोकिया 125 फोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट मौजूद है। इसमें आपको एफएम रेडियो भी मिलेगा। अंत में फोन का डाइमेंशन 132x50.5x15एमएम है और भार 91.3 ग्राम।
 

Nokia 150 (2020) specifications

नोकिया 150 (2020) केवल डुअल सिम विकल्प के साथ आता है। इस फोन में भी 2.4 इंच के QVGA कलर डिस्प्ले के साथ कीपैड दिया गया है। बिल्कुल नोकिया 125 की तरह, यह फोन भी सीरीज़ 30+ सॉफ्टवेयर पर काम करता है और इसकी इंटरनल स्टोरेज 4 एमबी है, जिसमें माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट 32 जीबी तक मिलेगा। नोकिया 150 (2020) में भी 4 एमबी रैम और वीजीए कैमरा के साथ फ्लैश सपोर्ट दिया गया है।

इसके अलावा इस फोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और ब्लूटूथ वी3.0 सपोर्ट दिया गया है। नोकिया 150 (2020) में एमपी2 प्लेयर और क्लासिक गेम्स जिसमें Snake Xenzia शामिल है।

कंपनी का दावा है कि इसमें 1,020 एमएएच रीमूवेबल बैटरी दी गई है। फोन का डाइमेंशन 132x50.5x15 एमएम है और वज़न 90.54 ग्राम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »