वनप्लस 3 के डिस्प्ले की आलोचना से नाराज़ हुई कंपनी, बताया 'अपमानजनक'

वनप्लस 3 के डिस्प्ले की आलोचना से नाराज़ हुई कंपनी, बताया 'अपमानजनक'
विज्ञापन
दो हफ्ते पहले लॉन्च हुआ वनप्लस 3 फ्लैगशिप स्मार्टफोन अब कई यूज़र के हाथों में हैं। वनप्लस ने इस बार अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन को ओपन सेल के जरिए उपलब्ध कराया है। अब यूज़र अपना फोन को इस्तेमाल करने के साथ ही अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं और इसी कड़ी में नकारात्मक कमेंट्स भी आने शुरू हो गए हैं। एक नए रिव्यू में वनप्लस 3 के डिस्प्ले को बेहद खराब बताया गया है और ऑथर ने इसे 'अब तक देखी गया सबसे खराब डिस्प्ले' करार दिया है। यूज़र ने डिस्प्ले में कमी निकालना (एसआरजीबी का ना होना) शुरू कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि कंपनी ने स्मार्टफोन की तय कीमत के चलते इस फीचर को नहीं दिया है। इस खराब फीडबैक से कंपनी के सह-संस्थापक कार्ल पेई नाखुश हैं और उन्होंने एक पोस्ट लिख कर कंपनी के इन कारणों को स्पष्ट किया है।

आनंदटेक के ब्रांडन चेस्टर द्वारा लिखे गए रिव्यू को वनप्लस रेडिट पर एक यूज़र ने पोस्ट किया। कार्ल पेई ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि वह इससे थक चुके हैं और उन्हें यह 'अपमानजनक' लगता है। इसी पोस्ट पर एक कमेंट में किसी ने लिखा कि वनप्लस ने अपने नए स्मार्टफोन में 'डिस्काउंटेड कीमत' पर मिले सैमसंग के डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है।

डिस्प्ले के बारे में बात करते हुए पेई ने दावा किया कि कंपनी द्वारा प्रोडक्ट में एसआरजीबी ना देना कंपनी का निर्णय था और हमने 'कॉर्नर कट' नहीं किए हैं। उन्होंने यह तक कहा कि फीडबैक के बारे में हमें पता है और अगले ओटीए अपडेट के साथ ही एसआरजीबी को शामिल कर लिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि वनप्लस 3 में ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले (लेटेस्ट जेनेरेशन एमोलेड) है, जो खासतौर पर सैमसंग से लिया गया है ना कि किसी तरह की डिस्काउंट कीमत पर। पेई का कहना है कि वनप्लस 3 डिस्प्ले को कई क्रिटिक्स द्वारा अच्छा बताया गा है। (पढ़ें हमारा रिव्यू)

वनप्लस 3 स्मार्टफोन ग्रेफाइट कलर वेरिएंट में फिलहाल अमेज़न इंडिया पर 27,999 रुपये में उपलब्ध है। जुलाई के मध्य तक इस स्मार्टफोन का सॉफ्ट गोल्ड वेरिएंट बाजार में आने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Carl Pei, Mobiles, OnePlus, OnePlus 3, OnePlus 3 Display, OxyGenOS, Reddit
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  2. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  3. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  4. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  6. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  8. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  9. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »