Motorola एक और फोल्डेबल फोन पर कर रही है काम, भारत में भी हो सकता है लॉन्च

Motorola Razr (2019) मॉडल को पिछले साल लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत 1,24,999 रुपये थी। फोन की स्क्रीन में आने वाली समस्याओं के चलते इस फोन को कुछ आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था।

Motorola एक और फोल्डेबल फोन पर कर रही है काम, भारत में भी हो सकता है लॉन्च

Motorola Razr (2019) को भारत में 1,24,999 रुपये में लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • Motorola Razr (2019) भारत में 1,24,999 रुपये कीमत में हुआ था लॉन्च
  • लॉन्च के बाद से ही स्क्रीन में आने वाली समस्याओं के लिए झेली आलोचनाएं
  • अब कंपनी बेहतर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के साथ लॉन्च कर सकती है आगामी फोन
विज्ञापन
Motorola Razr (2019) पिछले साल लॉन्च हुआ था और अब ऐसा प्रतित होता है कि कंपनी जल्द ही इसके अगले वेरिएंट को लॉन्च करने वाली है। मोटोरोला रेज़र (2019) एक फोल्डेबल फोन है और इसका अपग्रेड भी एक फोल्डेबल फोन ही होगा। Lenovo दक्षिण अफ्रीका के महाप्रबंधक Thibault Dousson ने पहले एक इंटरव्यू में पुष्टि की थी कि अगला जेनरेशन रेज़र फोन इस साल सितंबर में लॉन्च किया जाएगा। अब एक नई रिपोर्ट मोटोरोला के इस आगामी दूसरी पीढ़ी के फोल्डेबल डिवाइस के स्पेसिफिकेशन पर रोशनी डालती है। जानकारी दी गई है कि यह पहले से बेहतर हार्डवेयर के साथ आएगा और इसमें लेटेस्ट एंड्रॉयड 10 सॉफ्टवेयर होगा। Motorola के इस आगामी फोल्डेबल फोन का मॉडल नंबर XT2071-4 बताया गया है।

XDA Developers की रिपोर्ट है कि नेक्स्ट जेनरेशन Motorola Razr का नाम 'smith' रखा गया है और यह मॉडल नंबर XT2071-4 के साथ आएगा। पब्लिकेशन ने दावा किया है कि फोन स्नैपड्रैगन 765 चिपसेट पर काम करेगा और 8 जीबी रैम के साथ आएगा। इसमें 256 जीबी स्टोरेज होगी।

रिपोर्ट से पता चलता है कि आगामी मोटोरोला रेज़र फोन में सैमसंग का 48-मेगापिक्सल ISOCELL GM1 सेंसर और आगे की ओर 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। यह Android 10 पर चलेगा और पहले से बेहतर क्विक व्यू डिस्प्ले के साथ आएगा। इसके मुख्य फ्लेक्स व्यू डिस्प्ले और सेकेंडरी क्विक डिस्प्ले का डाइमेंशन समान होने की उम्मीद है।

मोटोरोला अधिक स्टेबलिटी के लिए फोल्डेबल डिस्प्ले के टॉप पर सैमसंग जैसी अल्ट्रा थिन ग्लास तकनीक का इस्तेमाल कर सकती है। यह भी उम्मीद है कि आगामी मोटोरोला फोल्डेबल फोन भी पहले की तरह क्लैमशेल डिज़ाइन के साथ आएगा। हालांकि यह केवल हमारी अटकलें हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दूसरी पीढ़ी का Motorola Razr फिलहाल चीन और उत्तरी अमेरिका में डेवलप किया जा रहा है। फोन को भारत, यूरोप या लैटिन अमेरिका जैसे बाजारों में बिक्री के लिए पेश किया जाएगा।

जैसा कि हमने बताया कि हाल ही में Dousson ने पुष्टि की थी कि कंपनी मोटोरोला रेज़र के अपग्रेड मॉडल पर काम कर रही है और उम्मीद है कि सितंबर में इसे लॉन्च किया जाएगा। याद दिला दें कि Motorola Razr (2019) मॉडल को पिछले साल लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत 1,24,999 रुपये थी। फोन की स्क्रीन में आने वाली समस्याओं के चलते इस फोन को कुछ आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola Razr, Motorola foldable phone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  5. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  7. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  8. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  10. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »