Motorola का नया स्मार्टफोन 24 अगस्त को होगा भारत में लॉन्च, Flipkart पर बिक्री

आगामी Motorola स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें बेहतर परफॉर्मेंस और कैमरा दिया जाएगा।

Motorola का नया स्मार्टफोन 24 अगस्त को होगा भारत में लॉन्च, Flipkart पर बिक्री
ख़ास बातें
  • Flipkart ने अपनी लिस्टिंग में ‘BIG' सरप्राइज़ का उल्लेख किया है
  • फिलहाल फोन के नाम का खुलासा नहीं किया गया है
  • अटकले लगाई जा रही हैं कि यह Moto E7 Plus हो सकता है
विज्ञापन
Motorola जल्द ही भारतीय मार्केट में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है, जिसकी जानकारी कंपनी ने ट्विटर के जरिए टीज़ की है। कंपनी ने ट्विटर पर नए स्मार्टफोन लॉन्च की जानकारी दी और इसके अलावा Flipkart पर टीज़र पब्लिश करते हुए फोन की उपलब्धता से भी पर्दा उठाया। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल फोन लॉन्च तारीख का खुलासा फिलहाल नहीं किया है, लेकिन फ्लिपकार्ट के मुताबिक यह नया स्मार्टफोन 24 अगस्त को दस्तक देगा। मोटोरोला ने फिलहाल फोन के नाम का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, हमें स्मार्टफोन से संबंधित आधिकारिक जानकारी हासिल करने के लिए अब ज्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा।

Motorola ने ट्विटर के जरिए नए स्मार्टफोन लॉन्च की जानकारी दी। कंपनी ने इसके साथ एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें आगामी फोन के कैमरा और परफॉर्मेंस की बात कही गई है। इसके अलावा, टीज़र में फोन के रियर फिंगरप्रिंट सेंसर की भी झलक दिखी है, जिसमें मोटोरोला लोगो दिया गया है। इसके अलावा वॉल्यूम और पावर बटन को स्क्रीन के बगल में जगह दी गई है। यही नहीं टीज़र में फोन के निचले हिस्से पर मौजूद यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रील भी दिखा है। हालांकि, टीज़र पोस्टर में फोन के नाम का जिक्र नहीं किया गया है, लेकिन उपलब्धता की जानकारी Flipkart के जरिए साफ कर दी गई है।

Flipkart ने अपने ऐप के जरिए भी नए मोटोरोला फोन के आने की जानकारी दी है। टीज़र में खुलासा किया गया है कि यह फोन 24 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इस बारे में मोटोरोला ने कोई जानकारी फिलहाल साफ नहीं की है। फोन की आउटलाइन संकेत देती हैं कि फोन में पतले किनारे दिए जाएंगे, जबकि इसके दायीं ओर फिजिकल बटन जगह दी गई है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट ने ‘BIG' सरप्राइज़ का भी उल्लेख किया है, जो कि इसके बड़े डिस्प्ले की ओर इशारा हो सकता है।

जैसे कि हमने बताया फिलहाल मोटोरोला व फ्लिपकार्ट दोनों में से किसी ने भी स्मार्टफोन के नाम का खुलासा नहीं किया है। माना जा रहा है कि यह Moto E7 Plus हो सकता है, जो कि पिछले कुछ समय से कई लीक्स व रिपोर्ट्स का हिस्सा बन चुका है। हालांकि, यह सब हमारी ओर से लगाई गई केवल अटकले हैं, आधिकारिक जानकारी से आगामी सोमवार को ही खुलासा होगा। मोटो ई7 प्लस की बात करें, तो हाल ही में सामने आई लीक के अनुसार यह फोन स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर और 48 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Flipkart
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »