• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Moto E7 Plus में 48 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ हो सकता है यह प्रोसेसर

Moto E7 Plus में 48 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ हो सकता है यह प्रोसेसर

नामी टिप्सटर इवान ब्लास ने Moto E7 Plus के कथित पोस्टर को साझा किया है। पोस्टर में फोन के अहम स्पेसिफिकेशन का भी ज़िक्र है। पता चला है कि मोटो ई7 प्लस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी।

Moto E7 Plus में 48 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ हो सकता है यह प्रोसेसर
ख़ास बातें
  • मोटो ई7 प्लस को गीकबेंच साइट पर किया गया था लिस्ट
  • वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच के बारे में पता चला था
  • Moto E7 Plus की तस्वीरें भी हो चुकी हैं लीक
विज्ञापन
Moto E7 Plus में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज होगी। यह दावा एक टिप्सटर ने किया है। टिप्सटर के मुताबिक, मोटोरोला ब्रांड का यह फोन 48 मेगापिक्सल डुअल कैमरा सेटअप और 5,000 एमएएच बैटरी के साथ आएगा। मोटो ई7 प्लस लंबे समय से सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है। कुछ दिन पहले इसे बेंचमार्किंग वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। इसके अलावा फोन की कुछ वास्तविक तस्वीरें भी सामने आईं है।

नामी टिप्सटर इवान ब्लास ने Moto E7 Plus के कथित पोस्टर को साझा किया है। पोस्टर में फोन के अहम स्पेसिफिकेशन का भी ज़िक्र है। पता चला है कि मोटो ई7 प्लस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी। संभव है कि यह फोन का एक वेरिएंट हो। इसके अलावा भी कई वेरिएंट मार्केट में लाए जाएं।
 
moto

इसके अतिरिक्त फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। यह 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे और नाइट विज़न सपोर्ट के साथ आएगा। दावा है कि Moto E7 Plus में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि फोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा या नहीं। कयास लगाए जा रहे हैं कि फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर होगा, वो मोटोरोला बैटविंग लोगो में। फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट हो सकता है।

बीते महीने मोटो ई7 प्लस को गीकबेंच साइट पर 4 जीबी रैम और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया था। गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक, Moto E7 Plus को सिंगल कोर टेस्ट में 1,152 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 4,373 प्वाइंट्स मिले। यह एंड्रॉयड 10 पर चलेगा। इसके अलावा मोटो ई7 प्लस की कुछ वास्तविक तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनसे हैंडसेट के डुअल रियर कैमरा सेटअप और वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच के बारे में पता चला था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto E7 Plus, Moto E7 Plus specifications, Moto E7, Motorola
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »