Moto G54 5G पर 3,000 रुपये तक डिस्काउंट, जानें नया प्राइस

Moto G54 5G में 6.5 इंच फुल HD+ 120 Hz के डायनैमिक रिफ्रेश रेट और 20:9 की आस्पेक्ट रेशो के साथ है

Moto G54 5G पर 3,000 रुपये तक डिस्काउंट, जानें नया प्राइस

इसकी 6,000 mAh की बैटरी 33 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन का लॉन्च पर शुरुआती प्राइस 15,999 रुपये था
  • Moto G54 5G में 6.5 इंच फुल HD+ डिस्प्ले है
  • इसकी रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है
विज्ञापन
मोबाइल फोन बनाने वाली शुरुआती कंपनियों में से एक Motorola ने पिछले वर्ष भारत में Moto G54 5G को लॉन्च किया था। इसका शुरुआती प्राइस 15,999 रुपये था। कंपनी ने इस स्मार्टफोन का प्राइस 3,000 रुपये तक घटा दिया है। Moto G54 5G में 6.5 इंच फुल HD+ डिस्प्ले 120 Hz के डायनैमिक रिफ्रेश रेट के साथ है। 

इस स्मार्टफोन के 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का लॉन्च पर प्राइस 15,999 रुपये और 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज का 18,999 रुपये था। इनके प्राइसेज मोटोरोला के ऑनलाइन स्टोर और ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart पर क्रमशः 13,999 रुपये और 15,999 रुपये हैं। 

Moto G54 5G में 6.5 इंच फुल HD+ डिस्प्ले 120 Hz के डायनैमिक रिफ्रेश रेट और 20:9 की आस्पेक्ट रेशो के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7020 SoC दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 256 GB तक की स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसकी 6,000 mAh की बैटरी 33 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी को 66 मिनट में 90 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। यह एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड My UI 5.0 पर चलता है। 

इसकी रियर कैमरा यूनिट में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए  3.5 mm हेडफोन जैक, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, वाई-फाई और ब्लूटूथ शामिल हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर है। कंपनी ने कुछ महीने पहले ने कुछ महीने पहले Razr 40 Ultra और Edge 40 Neo को लॉन्च किया था। इसमें से Razr 40 Ultra को  Viva Magenta और Infinite Black कलर्स में उपलब्ध कराया था। इसके बाद इस स्मार्टफोन को Glacier Blue कलर के साथ पेश किया गया था। कंपनी ने Edge 40 Neo को भी तीन कलर्स में उपलब्ध कराया गया था। हाल ही में मोटोरोला ने इन दोनों स्मार्टफोन्स को नए Peach Fuzz कलर में भी पेश किया है। इन दोनों स्मार्टफोन के प्राइस में बदलाव नहीं हुआ है। 

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »