• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Moto G54 5G स्मार्टफोन 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, मिल रहा 1500 का डिस्काउंट

Moto G54 5G स्मार्टफोन 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, मिल रहा 1500 का डिस्काउंट

Moto G54 5G में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है।

Moto G54 5G स्मार्टफोन 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, मिल रहा 1500 का डिस्काउंट

Photo Credit: Motorola

Moto G54 5G में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Moto G54 के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है।
  • Moto G54 5G में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है।
  • Moto G54 5G में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
Motorola ने बुधवार यानी कि 6 सितंबर को भारतीय बाजार में Moto G54 5G को लॉन्च कर दिया है। नए मोटो जी-सीरीज फोन में 120Hz डायनेमिक रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई है। Moto G54 5G में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7020 SoC दिया गया है, जिसके साथ 12GB RAM और 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Moto G54 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Moto G54 5G की कीमत और उपलब्धता


Moto G54 के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। वहीं 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है। कलर ऑप्शन के मामले में यह Midnight Blue, Mint Green और Pear Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन भारत में बिक्री के लिए 13 सितंबर से Flipkart पर उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर के तहत Moto G54 5G की खरीद पर ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 1,500 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है।


Moto G54 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Moto G54 5G में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। मोटो जी54 5जी में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7020 SoC दिया गया है। स्टोरेज के लिए इसमें 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है, जिससे बैटरी सिर्फ 66 मिनट्स में 90 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।  ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड My UI 5.0 पर काम करता है। 

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो मोटोरोला के इस स्मार्टफोन के रियर में क्वाड पिक्सल टेक्नोलॉजी और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में  3.5mm हेडफोन जैक, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, नेनो सिम, कनेक्टिविटी, वाई-फाई और ब्लूटूथ शामिल है। सिक्योरिटी के लिए इस Motorola के इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। सेफ्टी के लिए यह फोन IP52 रेटिंग के साथ आता है, जिससे पानी से सुरक्षा मिलती है। Dolby Atmos टेक्नोलॉजी के साथ ड्यूल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »