Moto G55 5G के रेंडर्स, स्टोरेज और कलर ऑप्शन का हुआ खुलासा, जानें खासियतें

Moto G55 सिंगल वेरिएंट में आएगा जिसमें 8GB RAM और 256GB बिल्ट-इन स्टोरेज होगी।

Moto G55 5G के रेंडर्स, स्टोरेज और कलर ऑप्शन का हुआ खुलासा, जानें खासियतें

Photo Credit: Motorola

Moto G54 में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Moto G55 सिंगल वेरिएंट 8GB RAM और 256GB स्टोरेज में आएगा।
  • Moto G55 फोन ग्रे, ग्रीन और पर्पल कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
  • Moto G55 फोन में 3.5 मिमी ऑडियो जैक, एक माइक्रोफोन होगा।
विज्ञापन
Motorola लगातार बाजार में नए G-सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च कर रहा है। अब तक ब्रांड ने Moto G64 5G, Moto G85 5G और Moto G45 5G लॉन्च किए हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट्स से पता चला है कि ब्रांड एक एंट्री-लेवल 5G स्मार्टफोन Moto G35 5G पर भी काम कर रहा है। नई रिपोर्ट्स से पता चला है कि यह Moto G55 नाम से एक और G-सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने का भी प्लान बना रहा है। आइए Moto G55 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Moto G55 5G Design


टिपस्टर इवान ब्लास ने आगामी Moto G55 5G की फ्रंट-व्यू फोटो साझा की हैं। चंकी बॉटम बेजल से पता चलता है कि यह एक बजट-फ्रेंडली पेशकश होगा। स्मार्टफोन के दाएं ओर में वॉल्यूम रॉकर और पावर की है। इसके निचले हिस्से में 3.5 मिमी ऑडियो जैक, एक माइक्रोफोन, एक यूएसबी-सी पोर्ट और एक स्पीकर ग्रिल है। हालांकि, स्मार्टफोन के रियर डिजाइन का खुलासा नहीं हुआ है।


Moto G55 5G Specifications


91mobiles की एक रिपोर्ट के अनुसार, Moto G55 सिंगल वेरिएंट में आएगा जिसमें 8GB RAM और 256GB बिल्ट-इन स्टोरेज होगी। यह ग्रे, ग्रीन और पर्पल कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। फिलहाल स्मार्टफोन के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

इसी रिपोर्ट में कहा गया है कि Moto G35 4GB+128GB, 8GB+128GB और 8GB+256GB वेरिएंट में आएगा। इसमें रेड, ग्रीन और ब्लैक जैसे कलर होने की संभावना है। एक हाल ही में आई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसमें Unisoc T760 प्रोसेसर, 8G RSM, एंड्रॉयड 14 और 20W चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी होगी। Moto G55 5G बाजार में Moto G54 के अपग्रेड के तौर पर आएगा जो कि सितंबर 2023 में लॉन्च हुआ था। इसलिए ऐसा लग रहा है कि G55 इस साल इसी समय के आसपास आ सकता है। वहीं ​​G35 भी जल्द ही कई  बाजारों में लॉन्च होने की उम्मीद है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »