• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Moto G Play के नए वर्जन में हो सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, लीक हुए स्पेसिफिकेशंस

Moto G Play के नए वर्जन में हो सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, लीक हुए स्पेसिफिकेशंस

पिछले स्मार्टफोन की तुलना में इसके डिजाइन में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है

Moto G Play के नए वर्जन में हो सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, लीक हुए स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन का प्राइस 169 डॉलर रखा जा सकता है

ख़ास बातें
  • पिछले स्मार्टफोन की तुलना में इसके डिजाइन में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं
  • इसके डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट है
  • इसका वॉल्यूम बटन फिंगरप्रिंट स्कैनर के तौर पर भी कार्य कर सकता है
विज्ञापन
मोबाइल फोन के मार्केट की शुरुआती कंपनियों में शामिल Motorola के Moto G Play का नया वर्जन जल्द लॉन्च हो सकता है। पिछले स्मार्टफोन की तुलना में इसके डिजाइन में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। 

टिप्सटर Steve Hemmerstoffer (@onleaks) ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन, स्पेसिफिकेशंस और प्राइस को लीक किया है। Moto G Play की लीक हुई इमेज में यह सैफायर ब्लू कलर में दिख रहा है। इसके डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट है। इस स्मार्टफोन के रियर पैनल में ऊपरी बाएं कोने में ट्रिपल कैमरा यूनिट LED फ्लैश के साथ दिख रही है। इसका वॉल्यूम बटन फिंगरप्रिंट स्कैनर के तौर पर भी कार्य कर सकता है। इस स्मार्टफोन का प्राइस 169 डॉलर रखा जा सकता है। 

इस टिप्सटर ने बताया है कि Moto G Play में 6.5 इंच फुल HD+ (1,080x2,200 पिक्सल) LCD डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसमें क्वालकॉम का चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 4 GB का RAM और 64 GB की स्टोरेज मिल सकती है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 5,000 mAh की बैटरी हो सकती है। 

Motorola की जल्द ही अफोर्डेबल सेगमेंट में Moto G04, G24 Power और G34 5G को लॉन्च करने की योजना है। कंपनी के ये स्मार्टफोन्स एक रिटेलर की साइट पर लिस्टेड हुए हैं। इससे इनके स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी मिली है। इस लिस्टिंग के अनुसार, Moto G04 में 6.56 इंच LCD डिस्प्ले HD+ (1,612 x 720 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T606 दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 4 GB का RAM और 64 GB की स्टोरेज हो सकती है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 10 W चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इसे Blue, Orange, Green और Black कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसका साइज 163.49 x 74.53 x 7.99 mm और भार लगभग 180 ग्राम का होगा। Moto G24 Power में 6.5 इंच LCD HD+ (1,612 x 720 पिक्सल) का डिस्प्ले 120 Hz के साथ हो सकता है। 


 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Design, Battery, Processor, Market, Sensor, Motorola, Demand, Storage, Video, Price
नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »