Moto G54 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 6.5 इंच की डिस्प्ले, 120Hz LCD डिस्प्ले से लैस

Moto G54 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा है।

Moto G54 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 6.5 इंच की डिस्प्ले, 120Hz LCD डिस्प्ले से लैस

Photo Credit: Motorola

Moto G54 में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Moto G54 में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Moto G54 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा है।
  • Moto G54 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Motorola ने चीनी बाजार में Moto G54 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का नया बजट स्मार्टफोन 6.5 इंच की डिस्प्ले से लैस है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको मोटो जी54 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Moto G54 की कीमत


Moto G54 फिलहाल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्टेड है, हालांकि यह फिलहाल रिलीज के लिए उपलब्ध नहीं है। फोन की कीमत 1,099 युआन (लगभग 12,457 रुपये) है। Moto G54 कलर ऑप्शन के मामले में ब्लू और ग्रीन वेरिएंट में उपलब्ध है।


Moto G54 के स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Moto G54 में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन फुल एचडी प्लस, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है। प्रोसेसर की बात करें तो मोटो जी54 में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7020 SoC दिया गया है। स्टोरेज के लिए इसमें 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। Moto G54 में फॉक्स लैदर फिनिश डिजाइन दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की मोटाई 8.04mm और वजन 179.7 ग्राम है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो मोटो जी54 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यूएसबी टाइप सी पोर्ट, नेनो सिम, कनेक्टिविटी, वाई-फाई और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह फोन एंड्रॉयड 13 पर काम करता है। सिक्योरिटी के लिए इस Motorola के इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  2. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  5. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  6. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  7. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »