Motorola Moto G Stylus (2023) हुआ 5000mAh बैटरी, 50MP डुअल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

डिवाइस 5,000 mAh बैटरी से लैस है जिसके साथ 20W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है।

Motorola Moto G Stylus (2023) हुआ 5000mAh बैटरी, 50MP डुअल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Motorola

मोटोरोला मोटो जी स्टाइलस (2023) में 6.6 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Motorola Moto G Stylus (2023) फोन Snapdragon 6 Gen 1 से लैस है
  • फोन का डिजाइन काफी आकर्षक है और बैक पैनल कर्व्ड है
  • मोटोरोला उन चुनिंदा ब्रांड्स में से है जो फोन के साथ स्टाइलस भी दे रही है
विज्ञापन
Motorola ने एक और stylus फोन Motorola Moto G Stylus (2023) लॉन्च किया है। मोटोरोला उन चुनिंदा ब्रांड्स में से है जो फोन के साथ स्टाइलस भी दे रही है। सैमसंग और टीसीएल जैसी कंपनियां भी इसमें शामिल हैं। Motorola Moto G Stylus (2023) फोन Snapdragon 6 Gen 1 से लैस है। इस फोन में 5000एमएएच बैटरी कंपनी ने दी है। डिस्प्ले एक एलसीडी पैनल है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। आइए जानते हैं मोटोरोला ने इसे किस प्राइस में लॉन्च किया है और इसके खास फीचर्स क्या हैं। 
 

Motorola Moto G Stylus (2023) price

Motorola Moto G Stylus (2023) फोन की कीमत 6 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के लिए 399 डॉलर (लगभग 33000 रुपये) है। फोन को कंपनी ने कॉस्मिक ब्लैक और रोज शैंपेन कलर्स में पेश किया है। फोन 16 जून से खरीद के लिए उपलब्ध होगा जिसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon जैसे ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म से भी खरीदा जा सकेगा। अब इसके स्पेसिफिकेशन पर एक नजर डाल लेते हैं। 
 

Motorola Moto G Stylus (2023) specifications

मोटोरोला मोटो जी स्टाइलस (2023) में 6.6 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन मिल जाता है, यानि बेहतरीन वीडियो एक्सपीरियंस आपको ये फोन दे सकता है। इसका सिग्नेचर स्टाइलस चार्जिंग पोर्ट के साथ दिया गया है। डिजाइन काफी आकर्षक है और बैक पैनल कर्व्ड है, जबकि डिस्प्ले फ्लैट है। 

Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 से लैस Motorola Moto G Stylus (2023) फोन Android 13 पर रन करता है जिसके टॉप पर कंपनी का MyUX इंटरफेस दिया गया है। फोन में 50MP का रियर मेन कैमरा है। साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस है जो कि मैक्रो कैमरा की तरह भी काम करता है। कंपनी ने इसके साथ 1 एंड्रॉयड अपडेट और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। 

डिवाइस 5,000 mAh बैटरी से लैस है जिसके साथ 20W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। इसके अलावा, इसमें स्टीरियो स्पीकर्स हैं जो बेहतरीन साउंड प्रदान कर सकते हैं। वहीं हेडफोन जैक भी दिया गया है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए यह माइक्रोएसडी कार्ड को भी सपोर्ट करता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola Moto G Stylus 2023 phone all details
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  6. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  7. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  8. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  9. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  10. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »