Motorola Edge 70 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.67 इंच डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट

Motorola Edge 70 में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 7 Gen 4 है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश किया गया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2025 18:54 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच pOLED सुपर HD डिस्प्ले दिया गया है
  • Motorola Edge 70 में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है
  • इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है

इस स्मार्टफोन की 4,800 mAh की बैटरी 68 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola का नया हैंडसेट जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच डिस्प्ले दिया गया है। Motorola Edge 70 में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 7 Gen 4 है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश किया गया था। 

भारत में लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस इसके इंटरनेशनल मॉडल के समान हो सकते हैं। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Motorola Edge 70 के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस स्मार्टफोन को तीन कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसमें स्क्वेयर कैमरा मॉड्यूल के अंदर ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इस स्मार्टफोन की दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल हैं। Motorola Edge 70 की थिकनेस 5.99 mm की होगी। 

Advertisement

इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल मॉडल में 6.67 इंच pOLED सुपर HD डिस्प्ले (1,220 x 2,712 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। Motorola Edge 70 में 12 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। यह Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

Motorola Edge 70 की 4,800 mAh की बैटरी 68 W वायर्ड और 15 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हाल ही में देश में Moto G67 Power 5G की बिक्री शुरू की गई है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 2 का इस्तेमाल किया गया है। इस स्मार्टफोन की 7,000mAh की 30 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह Android 15 पर बेस्ड Hello UI पर चलता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एक टू-इन-वन फ्लिकर कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल कैमरा है। मोटोरोला ने इस स्मार्टफोन के लिए एक OS अपग्रेड और तीन वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.