Motorola Edge 70 Fusion जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा

बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर इस स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 4 हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 फरवरी 2026 17:50 IST
ख़ास बातें
  • ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इस स्मार्टफोन का टीजर दिया गया है
  • Motorola Edge 70 Fusion में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है
  • बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर इस स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है

यह एक सांकेतिक इमेज है

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Motorola का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion का टीजर दिया गया है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

फ्लिपकार्ट के ऐप पर दिए गए टीजर से आगामी स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी होने का संकेत मिला है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony Lytia प्राइमरी कैमरा हो सकता है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Motorola Edge 70 Fusion में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 4 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 12 GB तक RAM हो सकता है। 

Advertisement

हाल ही में एक टिप्सटर ने Motorola Edge 70 Fusion के डिजाइन को लीक किया था। इस स्मार्टफोन में कर्व्ड ऐजेज के साथ स्लीक डिजाइन दिया जा सकता है। Motorola Edge 70 Fusion के रियर में टेक्सचर्ड पैनल है और इसमें सेंटर पर मोटोरोला का लोगो दिख रहा है। इसमें कुछ उठा हुआ स्क्वेयर कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें तीन कैमरा और एक LED फ्लैश दिया गया है। इस स्मार्टफोन में कुछ उठा हुआ कर्व्ड फ्रेम मैटेलिक फिनिश के साथ दिख रहा है। इसके दायीं ओर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर है। Motorola Edge 70 Fusion में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। 

बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर इस स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 4 हो सकता है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 1,215 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,186 प्वाइंट्स का स्कोर दिया गया है। Motorola Edge 70 Fusion में 7,000 mAh की बैटरी 68 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के बेस मॉडल में 6.7 इंच AMOLED फ्लैट डिस्प्ले (2,712 x 1,220 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. क्या पारे से बन जाएगा सोना, भारतीय आविष्कारक को 8 साल बाद मिला पेटेंट, लैब में तैयार होगा गोल्ड?
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्या पारे से बन जाएगा सोना, भारतीय आविष्कारक को 8 साल बाद मिला पेटेंट, लैब में तैयार होगा गोल्ड?
  2. Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: 3 महीने तक डेली 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल के साथ कौन सा प्लान है बेस्ट
  3. Google Maps बना AI ट्रिप प्लानर, घूमने की जगहें बताने से लेकर अपॉइंटमेंट तक करेगा बुक, ऐसे करें यूज
  4. Kia Syros EV vs Maruti Suzuki e Vitara: रेंज, पावर और सेफ्टी फीचर्स में कौन है आगे
  5. मोबाइल से लैपटॉप तक, हर जगह आएगा काम! AOC ने लॉन्च किया 16-इंच स्लिम मॉनिटर, जानें कीमत
  6. कंप्यूटर में सेव फाइलों के नाम हो सकते हैं लीक, eMudhra पर सरकार का अलर्ट, कंपनी ने कहा...
  7. Redmi Note 17 5G का अपग्रेडेड वर्जन आ रहा, मिलेगी पहले से बड़ी बैटरी, जानें सबकुछ
  8. BGMI में दिखेगा मशहूर कॉमेडियन समय रैना का अवतार! गेम में मिलेंगे खास मिशन
  9. Redmi Note 18 5G होगा 8888mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च!
  10. Hercules Lyon इलेक्ट्रिक बाइक 540 Wh बैटरी, Bosch मोटर के साथ हुई पेश, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.